August 21, 2024 1:05 PM

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सीमांत जिले राजौरी में एक भूमिगत आतंकवादी ठिकाने का खुलासा किया

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सीमांत जिले राजौरी में एक भूमिगत आतंकवादी ठिकाने का खुलासा किया। सीमावर्ती जिले के दरहाल इलाके के सगरावत जंगल में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त पार्टी द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता लगाया गया। ऑपरेशन के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि ठिकाने का उपयोग करने वाले आतंकवादी तलाशी अभियान शुरू होने से पहले भागने में सफल रहे। सुरक्षा बलों ने चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के बलोथा इलाके में एक गुफ...

August 21, 2024 8:40 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर में युवा और महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के कारण नए मतदाताओं की संख्‍या में 93 हजार से अधिक की हुई वृद्धि

जम्‍मू-कश्‍मीर में युवा और महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के कारण नए मतदाताओं की संख्‍या में 93 हजार से अधिक की वृद्धि हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या भी बढकर 209 हो गई है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ पूरे हुए वर्ष 2024 के विशेष संशोधन के अनुसार, मतदाताओं की कुल संख्या 88 लाख तीन हजार है, जिनमें 44 लाख 89 हजार पुरुष, 43 लाख 13 हजार महिलाएं और 168 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पीके पोले ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में हुए इस विशेष संशोधन...

July 26, 2024 10:18 AM

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने किया कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों का दौरा

          सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने घुसपैठ और आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल सैन्य बलों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कल कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों का दौरा किया। श्रीनगर पहुंचने के बाद, जनरल द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी, चिनार कोर कमांडर, गणमान्य व्यक्तियों और चिनार कोर के सभी रैंकों के साथ नायक दिलावर खान को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कुपवाड़ा में आतंकरोधी अभियान के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी। ब...