July 10, 2024 1:06 PM

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने एससी एसटी उपयोजना के कोष को पांच गारंटी योजनाओं के लिए परिवर्तित करने के मुद्दे पर कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांगी

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उपयोजना के कोष को कर्नाटक में पांच गारंटी योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए परिवर्तित करने के मुद्दे पर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब किया है। मीडिया की खबरों का स्‍वत: संज्ञान लेते हुए इस मुद्दे पर आयोग ने राज्य सरकार को सात दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए आयोग ने कहा कि राज्य सरकार ने उपयोजनाओं की 14 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को परिवर्तित करके पांच गारंटी योजनाओं में कोष आवंटित करने का...

July 10, 2024 12:55 PM

कर्नाटक: तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए हितधारकों को दिया जा रहा है व्यापक प्रशिक्षण

कर्नाटक में हितधारकों को एक जुलाई से लागू तीन नए आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का व्यापक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय और सर्वोच्‍च न्‍यायालय के वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता एच. सुनील कुमार ने नए आपराधिक कानूनों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ये क्रांतिकारी कदम हैं जो न्याय लेने में मदद करेगा।

June 29, 2024 11:05 AM

कर्नाटक: उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को नॉर्वे की कंपनी से आठ मालवाहक जहाजों के डिजाइन और निर्माण के लिए मिला ऑर्डर 

कर्नाटक स्थित उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को नॉर्वे की एक कंपनी से आठ मालवाहक जहाजों के डिजाइन और निर्माण के लिए 1100 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।   हर जहाज की लंबाई 100 मीटर और वजन 6 हजार 300 मीट्रिक टन होगा। यह एक पर्यावरण अनुकूल डीजल-इलेक्ट्रिक जहाज होगा और इसका उपयोग यूरोप के समुद्र में माल-ढुलाई के लिए किया जाएगा। समझौते के अनुसार जहाज सितंबर 2028 के भीतर मिल जाने चाहिए।

June 28, 2024 1:40 PM

कर्नाटक: हावेरी जिले के ब्यादगी ताल्लुक में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, चार घायल 

कर्नाटक के हावेरी जिले के ब्यादगी ताल्लुक में गुन्‍डनहल्‍ली क्रॉस के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के सड़क किनारे खड़े ट्रक के टकरा जाने से तेरह लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।   मृतकों में आठ महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना आज तड़के पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मृतक शिवामोगा जिले के ऐमीहट्टी गांव के थे और सदावत्‍ती येलम्मा देवी मंदिर तथा अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के बाद घर लौट रहे थे।   चार घायलों को हावेरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हावेरी के पुलिस प्र...

June 20, 2024 3:54 PM

मानसून और आंधी तूफान के कारण आने वाले दिनों में उत्‍तर-पश्चिम, पूर्वी और मध्‍य भारत में भीषण गर्मी कम होगी: मौसम विभाग  

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून और आंधी तूफान के कारण आने वाले दिनों में उत्‍तर-पश्चिम, पूर्वी और मध्‍य भारत में भीषण गर्मी कम हो जाएगी। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून देश के पूर्वी इलाकों की तरफ आगे बढ़ रहा है। इससे उत्तर प्रदेश को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी कम हो जाएगी।   डॉक्टर रॉय ने बताया कि गोआ, कर्नाटक और महाराष्ट्र में अगले तीन से चार दिन में तेज वर्षा हो सकती है।

June 19, 2024 1:53 PM

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की

  केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कल बेंगलुरु के अंतरिक्ष भवन में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की। इसरो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि श्री गोपी ने केरल में मुल्लापेरियार और इडुक्की बांधों से जुड़े बाढ़ जोखिम का विश्लेषण करने के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर चर्चा की। मंत्री ने इसरो वैज्ञानिकों के साथ केरल में इन दो बांधों से जुड़े बाढ़ परिदृश्य का मूल्यांकन करने की आवश्यकता पर अपनी चिंता व्यक्त की। श्री सोमनाथ ने संभावित बाढ़ जोखिमों की पह...

June 11, 2024 1:57 PM

कर्नाटक: रेणुका स्वामी हत्याकांड में पुलिस ने कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप को हिरासत में लिया

  कर्नाटक में पुलिस ने रेणुका स्वामी हत्याकांड में कथित संबंधों को लेकर कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप को मैसूर से हिरासत में लिया है। रेणुका स्वामी का शव बेंगलुरु के सुमन हल्ली ब्रिज के पास मिला था। मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।