September 26, 2024 8:52 PM

कर्नाटक राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य के भीतर जांच के लिए -सीबीआई को अपनी सहमति वापस लेने का फैसला किया है

  कर्नाटक राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य के भीतर जांच करने के लिए केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई के लिए अपनी सहमति वापस लेने का फैसला किया है। मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कानून मंत्री एच.के. पाटिल ने कहा कि यह फैसला विपक्ष के खिलाफ सीबीआई की 'पक्षपातपूर्ण' कार्रवाई को रोकने के लिए किया गया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मंत्रिमंडल के फैसले के पीछे मुख्यमंत्री से जुड़ा मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण-एमयूडीए का मामला था तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर लगे भूमि घोटाले के आरोपों से इ...

August 2, 2024 1:40 PM

कर्नाटक : बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए दो ट्रक राहत सामग्री भेजी

कर्नाटक में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने आज केरल के वायनाड के भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर दो ट्रक भेजे। वायनाड में भूस्खलन के पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की व्यवस्था करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुल 25 लाख रुपये का योगदान दिया। राहत सामग्री में चावल, गेहूं, चीनी, तेल और अन्य प्रावधान शामिल हैं। कर्नाटक सरकार ने राहत उपायों की निगरानी के लिए श्रम मंत्री संतोष लाड और दो आईएएस अधिकारियों को तैनात किया है।

July 26, 2024 12:37 PM

कर्नाटक: भाजपा सांसदों ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण में कथित घोटाले के मुद्दे पर संसद भवन परिसर में किया विरोध प्रदर्शन 

      कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण में कथित घोटाले के मुद्दे पर आज संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस संबंध में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की। श्री जोशी संसद के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।  उन्‍होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इस घोटाले में सीधे तौर पर शामिल हैं और अब मामले की जांच केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) को सौंप देनी चाहिए। ...

July 25, 2024 1:12 PM

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कथित मूडा घोटाले के संबंध में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कथित मूडा घोटाले के संबंध में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की।   श्री जोशी ने आज संसद से बाहर मीडिया के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सीधे तौर पर घोटाले में शामिल हैं। उन्‍होंने मांग की कि इस मामले को सी.बी.आई. को सौंपा जाना चाहिए। 

July 18, 2024 1:58 PM

कर्नाटक: राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुए भूस्खलन के मलबे को साफ करने में जुटे राहत दल ने दो और शव बरामद किये

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला तालुक में शिरूर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुए भूस्खलन के मलबे को साफ करने में जुटे राहत दल ने आज दो और शव बरामद किये हैं। इससे मरने वालों की संख्‍या बढ़कर छह हो गई है। राहत दल ने छह वर्षीय अवंतिका नाइक और तेल टैंकर चालक के शव बरामद किये हैं। गंगेकोला में गोकर्ण के निकट अवंतिका का शव मिला जबकि टैंकर चालक का शव भूस्खलन वाले स्थान के नीचे गंगावली के मलबे के बहाव से बरामद किया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल मूसलाधार बारिश के बीच राहत और बचाव अभियान चला रहा ...

July 18, 2024 9:46 AM

कर्नाटक सरकार ने ‘कर्नाटक राज्‍य रोजगार विधेयक-2024’ को फिलहाल रोकने का फैसला किया

कर्नाटक सरकार ने उद्योग जगत और विशेषज्ञों के विरोध के बाद निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए नौकरी में आरक्षण संबंधी मसौदा विधेयक को फिलहाल रोकने का फैसला किया है। उद्योगों, फैक्ट्रियों और अन्य संस्थाओं में स्थानीय उम्‍मीदवार संबंधी कर्नाटक राज्‍य रोजगार विधेयक-2024 को पिछले सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में पारित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने एक्‍स पर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि विधेयक को फिलहाल रोक दिया गया है और इसे विस्तृत विचार-विमर्श के बाद पारित किया जाएगा।     

July 16, 2024 2:10 PM

भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस शासन के दौरान घोटालों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा में वृद्धि का आरोप लगाया

भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस शासन के दौरान पिछले एक साल में कर्नाटक में घोटालों के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में भी वृद्धि हुई है। नई दिल्ली में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने आरोप लगाया कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटन में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सिद्धारमैया भी इस कथित घोटाले में शामिल हैं। सुश्री करंदलाजे ने कहा कि कर्नाटक में अन...

July 12, 2024 1:16 PM

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र को हिरासत में लिया

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी नागेंद्र को हिरासत में लिया है। कांग्रेस के बल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक को कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित घोटाले की जांच के लिए आज सुबह बेंगलुरु में हिरासत में ले लिया गया।    इस घोटाले में 187 करोड़ रुपये की धनराशि अवैध रूप से हस्तांतरित की गई थी। आरोप है कि कुल राशि में से 88 करोड़ 62 लाख रुपये आईटी कंपनियों और हैदराबाद स्थित सहकारी बैंक सहित अन्य के विभिन्न खातों में स्थानां...

July 10, 2024 8:05 PM

इस साल कर्नाटक में सांप काटने के 5418 मामले सामने आये और सांप काटने से 36 मौतें हुईं

इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के मुताबिक इस साल कर्नाटक में 5418 मामले सामने आये और सांप काटने से 36 मौतें हुईं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस साल फरवरी में शुरू किए गए सांप के काटने की रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम का लक्ष्य 2030 तक मौत और विकलांगता सहित सांप के काटने के मामलों की संख्या को आधा करना है। यह साँप काटने के मामलों को कम करने के लिए सभी हितधारकों को शामिल करते हुए एक ठोस और समन्वित कार्य योजना प्रदान करेगा। 172 जिला और तालुक अस्पतालों के साथ-साथ कुछ चयनित सा...

July 10, 2024 1:10 PM

ईडी ने कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित विकास निगम लिमिटेड में कथित अनियमितताओं के मामले में वी. नागेंद्र और बी. डड्डल के परिसरों पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय ने बताया है कि कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित विकास निगम लिमिटेड में कथित अनियमितताओं के मामले में कर्नाटक में कांग्रेस नेता और पूर्व आदिवासी कल्याण मंत्री वी. नागेंद्र और रायचूर ग्रामीण विधायक बी. डड्डल के परिसरों में छापेमारी की। बी. डड्डल निगम के अध्‍यक्ष थे। यह छापेमारी दोनों नेताओं के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 20 स्‍थानों पर की जा रही है। यह कथित घोटाला तब सामने आया जब विकास निगम के लेखा अधीक्षक चंद्रशेखरन पी ने राज्य संचालित निगम के बैंक खाते से 187 करोड़ रुप...