July 26, 2024 1:31 PM
कारगिल विजय दिवस: संसद के दोनों सदनों में करगिल युद्ध लड़ने वाले बहादुर सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि
कारगिल दिवस के अवसर पर आज संसद के दोनों सदनों में करगिल युद्ध के दौरान वीरता से लड़ने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने सैनिकों के शौर्य और बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि सैनिकों ने युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया। श्री बिरला ने कहा कि 25वें करगिल विजय दिवस के अवसर पर सदन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देता है। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और वीरता को संजोते हुए कृतज्ञ राष्ट्र करगिल व...