August 3, 2024 1:36 PM

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल की

  अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल कर ली है। डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष जेमी हैरिसन ने कल यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि सुश्री हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी का नामांकन प्राप्त करने के लिए डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों से पर्याप्त मत प्राप्‍त किए हैं।   कमला हैरिस को लगभग चार हजार प्रतिनिधियों में से दो हजार तीन सौ पचास प्रतिनिधियों के मत प्राप्‍त हुए। पिछले महीने राष्ट्रपति जो.बाइडेन के चुनाव की दौड से बाहर होने के बाद कमल...

July 27, 2024 1:58 PM

उपराष्‍ट्रपति कमला हेरिस के पक्ष में न्‍याय विभाग के चालीस से अधिक पूर्व अधिकारियों का समर्थन

  अमरीका में जो बाइडन के राष्‍ट्रपति चुनाव न लडने के निर्णय के बाद उपराष्‍ट्रपति कमला हेरिस को न्‍याय विभाग के चालीस से अधिक पूर्व अधिकारियों का समर्थन प्राप्‍त हुआ है। इन अधिकारियों ने उनके अनुभव की सराहना की और उन्‍हें लोकतंत्र का रक्षक बताया। एनबीसी न्‍यूज एजेंसी की खबरों के अनुसार इन अधिकारियों ने एक पत्र में हस्‍ताक्षर करके राष्‍ट्रपति पद के लिए कमला हेरिस की उम्‍मीदवारी का समर्थन किया है। जाने-माने अधिकारियों में लोरेटा लिंच, सैली याट्स और जॉन मैके शामिल हैं।

July 27, 2024 12:22 PM

अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कल आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की

  अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कल रात आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। उन्होंने दोहराया कि वह हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।   राष्ट्रपति जो बाइडेन के समर्थन के बाद 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होंगी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी राष्ट्रपति पद के लिए उनका समर्थन किया है।