August 2, 2024 10:24 AM

जीएसटी राजस्व संग्रह में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जुलाई में जीएसटी संग्रह 1 लाख 82 हजार करोड़ रुपये से अधिक हुआ

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जुलाई में जीएसटी संग्रह 1 लाख 82 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह अब तक का तीसरा सबसे अधिक राजस्व संग्रह है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में जीएसटी संग्रह रिफंड समायोजित करने के बाद लगभग 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये रहा, जो 14.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करता है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि वस्‍तु और सेवाओं में घरेलू लेन-देन बढ़ने के कारण जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई।

August 2, 2024 10:14 AM

इस वर्ष जुलाई में बढ़कर 20 लाख 64 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा यू.पी.आई. आधारित लेनदेन

यू.पी.आई. आधारित लेनदेन इस वर्ष जुलाई में बढ़कर 20 लाख  64 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने कल इस बारे में आंकड़े जारी किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यू.पी.आई. लेनदेन में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।     जुलाई में कुल यू.पी.आई. लेनदेन माह दर माह आधार पर लगभग चार प्रतिशत बढ़कर 14 अरब 44 करोड़ रुपये का हुआ। औसत दैनिक लेनदेन 46 करोड़ 60 लाख रुपये का रहा। रुपे क्रेडिट कार्ड से जुड़ने और विदेशों में भी शुरुआत के बाद से यू.पी.आई. भुगतान प्रणाली से प्...