June 25, 2024 9:23 AM

झारखंड के लातेहार जिले में एक प्रतिबंधित समूह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया

झारखंड के लातेहार जिले में भारतीय कम्‍युनिष्‍ट पार्टी (माओवादी) से अलग हुए एक प्रतिबंधित समूह तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को सदर थाना के अंतर्गत आने वाले इचाबार इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास दो पिस्टल, छह कारतूस, चार मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये नकद, तीन मोटरसाइकिल और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

June 23, 2024 9:39 AM

बिहार पुलिस ने नीट (यूजी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को गिरफ्तार किया 

बिहार पुलिस ने नीट (यू.जी.) परीक्षा 2024 में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। देवघर के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी रित्विक श्रीवास्तव ने बताया कि संदिग्धों को देवीपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एम्स, देवघर के निकट के एक मकान से पकड़ा गया और बाद में बिहार भेज दिया गया। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई इस मामले की छानबीन कर रही है।

June 20, 2024 1:51 PM

झारखंड में कराया जाएगा जाति-आधारित सर्वेक्षण, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया निर्णय

  झारखंड में जाति-आधारित सर्वेक्षण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। श्री सोरेन ने कार्मिक विभाग को इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्‍होंने कहा कि जाति-आधारित सर्वेक्षण का उद्देश्य न केवल राज्य में विभिन्न समुदायों का अध्ययन करना है, बल्कि जनसंख्या के विभिन्न घटकों के सामाजिक और आर्थिक मुद्दों का विश्लेषण करना भी है। 

June 20, 2024 1:30 PM

झारखंड: जबरन वसूली और कोयला खदान हमले के मामले में एनआईए ने कई स्थानों पर की छापेमारी

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में जबरन वसूली और कोयला खदान हमले में कल कई स्थानों पर छापे मारे। हजारीबाग और रांची जिलों की तीन जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों से डिजिटल उपकरण, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। यह कार्रवाई दिसम्बर 2020 में लातेहार जिले में तेतरिया खंड कोयला खदान पर हुए हमले से जुड़े मामले में की जा रही है। यह हमला धन उगाही और सरकारी कार्यों को बाधित करने की साजिश के तहत किया गया था। एनआईए ने मार्च 2021 में इस...

June 17, 2024 1:52 PM

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया माओवादियों का एक जोनल कमांडर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादियों में से एक जोनल कमांडर मारा गया है। पुलिस ने बताया कि यह एक सुनियोजित हमला था। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। यह मुठभेड़ आज सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो और गोईलकेरा थाने के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान हुई। झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) अमोल वी होमकर ने बताया कि दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य माओवादियों को पकड़ने के लिए वन क्षेत्...

June 15, 2024 8:08 AM

झारखण्ड सरकार ने दो लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ करने निर्णय लिया

  झारखण्ड सरकार ने दो लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ करने निर्णय लिया है। इससे राज्‍य के एक लाख 91 हजार से अधिक किसानों को राहत मिलेगी। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कल बैंकर समिति की एक बैठक में बैंकों से कहा कि वे ऋण माफी का प्रस्ताव प्रस्तुत करें।    श्री पत्रलेख ने कहा कि किसानों द्वारा 31 मार्च 2020 तक लिये गये पचास हजार रुपये से दो लाख रुपये तक के ऋण को एकमुश्त निपटान के तौर पर माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार ने पचास हजार रुपये तक के फसल ऋण क...

June 14, 2024 7:12 PM

रामगढ़ जिले में विश्व रक्तदाता दिवस पर सिख रेजीमेंट सैन्य अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

रामगढ़ जिले में विश्व रक्तदाता दिवस पर सिख रेजीमेंट सैन्य अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंजाब रेजीमेंट सेंटर के प्रमुख ब्रिगेडियर संजय चंद्र कण्डपाल और सिविल सर्जन महालक्ष्मी प्रसाद ने किया। इस दौरान सेना के 136 जवानों ने रक्तदान किया। मौके पर ब्रिगेडियर संजय चंद्र कण्डपाल ने भी अपना रक्त दान किया और कहा कि रक्तदान से बड़ा दान कोई नहीं है।

June 11, 2024 2:00 PM

झारखंड: जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

  झारखंड के जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने तीन दिन पहले उनसे सभी विभाग वापस ले लिए थे। आलम ने झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल से भी इस्तीफा दे दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता को धनशोधन से जुड़े एक मामले में 15 मई को गिरफ्तार किया था। पूर्व मंत्री और उनके सहयोगियों के परिसर से करीब 32 करोड़ रुपये की नकदी मिली थी।