July 5, 2024 9:46 AM

झारखंड:  हेमंत सोरेन सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए राज्‍य विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को  किया जाएगा आयोजित 

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए राज्‍य विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।  शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 44 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को सौंपा था। मंत्रियों का शपथ समारोह विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद आयोजित होने की संभावना है। मंत्रिमंडल में नये चेहरों को शामिल किये जाने की भी संभावना है। 

July 4, 2024 9:22 AM

झारखंड: सात जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सात जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा था, इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुख्यमंत्री के तौर पर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया और उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। हेमंत सोरेन ने इसी साल 31 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कुछ घंटों बाद कथित भूमि घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार कर लि...

July 3, 2024 10:16 AM

झारखंड:  झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  बुलाई  इंडिया गठबंधन के विधायक दल की अहम बैठक, राज्य में राजनीतिक हालात पर होगी चर्चा 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए आज इंडिया गठबंधन के विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन के बीच हुई मंत्रणा के बाद बुलाई गई है। बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होगी।    बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल के विधायकों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विधायकों की बैठक में राज्य नेतृत्व में संभावित बदलाव पर भी...

July 2, 2024 2:14 PM

झारखंड में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में पुलिस को कोई समस्या नहीं हुई: डीजीपी अजय कुमार सिंह

  झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह ने कहा है कि राज्य में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में पुलिस अधिकारियों को अब तक किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नए आपराधिक कानूनों के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है और इन कानूनों के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। आकाशवाणी से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि देश में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों से अधिक संख्या में अपराधियों को सजा दि...

July 2, 2024 2:19 PM

झारखंड में तलाशी अभियान के दौरान छह माओवादी पकड़े गए

झारखंड में तलाशी अभियान के दौरान छह माओवादियों को पकड़ा गया है। चार माओवादियों को लातेहार जिले के जंगलों से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक को रांची और एक को खूंटी जिले से गिरफ्तार किया गया। माओवादियों से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। इस बीच एक नक्सली ने रांची पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

June 29, 2024 12:38 PM

झारखंड सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला लिया

झारखंड सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि सरकार इसके लिए प्रति माह लगभग 21 करोड़ 70 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ वहन करेगी। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 41 लाख 40 हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

June 28, 2024 1:44 PM

झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत मिली

झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने आज राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत दे दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले की जांच के सिलसिले में इस वर्ष 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।   48 वर्षीय सोरेन इस समय रांची की बिरसामुंडा जेल में बंद हैं। उच्‍च न्‍यायालय ने सोरेन की जमानत याचिका पर तेरह जून को अपना निर्णय सुरक्षित रखा था।

June 27, 2024 8:52 PM

रांची की पीएमएलए अदालत ने पूर्व सीएम हेमन्‍त सोरेन की न्‍यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ाया

रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने जेल में बन्‍द झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन की न्‍यायिक हिरासत को आज 14 दिनों के लिए बढ़ाया है। सोरेन एक जमीन घोटाले मामले में रांची की बिरसा मुडा सेन्‍ट्रल जेल में बंद हैं। श्री सोरेन और 11 अन्‍य आरोपियों को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिग के माध्‍यम विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।

June 27, 2024 6:04 PM

बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के छह नवनिर्वाचित सांसदों ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के छह नवनिर्वाचित सांसदों ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इन नए सांसदों को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई। कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के डॉ. सरफराज अहमद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप कुमार वर्मा, बंशीलाल गुर्जर, माया नारोलिया और बालयोगी उमेश नाथ ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली।

June 27, 2024 10:14 AM

नीट पेपर लीक मामले में झारखंड के हजारीबाग पहुंची सीबीआई की टीम, ओएसिस स्कूल और एसबीआई शाखा में की पड़ताल

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) की एक टीम कल झारखंड के हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने पेपर लीक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर स्कूल के प्राचार्य से पूछताछ की। इसके बाद आगे की पूछताछ के लिए सीबीआई उन्हें अपने साथ ले गई। प्राचार्य नीट परीक्षा के लिए हजारीबाग के स्कूलों के शहर के समन्वयक थे। सीबीआई टीम ने स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) हजारीबाग की शाखा के अधिकारियों से भी पूछताछ की, जहां प्रश्नपत्र रखे गए थे। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ...