July 25, 2024 1:52 PM

झारखंड में प्रकाशित किया गया मतदाता सूची का प्रारूप, 20 अगस्त को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

झारखंड में आज मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया। झारखंड के मुख्‍य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि यह सूची सभी मतदान केंद्रों पर ब्‍लॉक स्‍तर के अधिकारी द्वारा दिखाई जाएगी। उन्‍होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान केन्‍द्र पर जाकर मतदाता सूची के प्रारूप में अपने नाम की पुष्टि करें। अगर सूची में कुछ भी त्रुटि हो तो तुरंत ब्‍लॉक स्‍तर के अधिकारी को सूचित करें। मतदाता निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन ऐप और वोटर सर्विस पोर्टल के माध्‍यम से घर बैठे भी ऑनलाइन अपने नाम की पुष्टि कर सक...

July 11, 2024 1:22 PM

झारखंड: निर्वाचन आयोग के छह सदस्यीय दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए की बैठक

झारखंड: निर्वाचन आयोग के छह सदस्यीय दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए की बैठक   Jharkhand, Election Commission, झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ निर्वाचन उपायुक्‍त नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का छह सदस्यीय दल राज्य के दौरे पर है। निर्वाचन आयोग के दल ने झारखंड मुख्य चुनाव अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। वरिष्‍ठ निर्वाचन उपायुक्त ने अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पूरी सावधानी बरतने का न...

July 11, 2024 9:27 AM

झारखंड: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए रांची पहुंची चुनाव आयोग की टीम

    वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए रांची में है। टीम ने कल झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव आयोग की टीम आज राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा करेगी। इस वर्ष के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में मतदाता सूची का संशोधन कार्य 25 जून से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। 20 अ...

July 10, 2024 8:35 PM

चुनाव आयोग की टीम झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम रांची पहुंची

राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम रांची पहुंची। इस साल के अंत में झारखंड विधानसभा चुनाव होने हैं ।  

July 10, 2024 1:20 PM

झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शाम रांची पहुंचेगा निर्वाचन आयोग का छह सदस्यीय दल

    निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उपायुक्त नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यों का दल आज शाम दो दिन के दौरे पर रांची पहुंचेगा। यह दल झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव इस वर्ष होना है। निर्वाचन आयोग का दल आज राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। यह दल कल विभिन्न जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा भी करेगा। राज्य में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है जो 25 जून को शुरू हुआ और 24 जुलाई...

July 8, 2024 5:59 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल का किया विस्तार, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में दिलाई शपथ 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को कैबिनेट में शामिल किया गया है। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले 11 विधायकों में से छह झारखंड मुक्ति मोर्चा से, चार कांग्रेस से और एक राष्‍ट्रीय जनता दल से है। झारखंड मुक्ति मार्चो के चंपई सोरेन, बैदनाथ राम, दीपक बरुआ, मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने शपथ ली। कांग्रेस से रामेश्वर उराव...

July 8, 2024 2:15 PM

झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत

झारखंड विधानसभा में आज हेमंत सोरेन सरकार ने विश्वास मत जीत लिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन के 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर बहस हुई। मत विभाजन के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विश्वास मत के बाद सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। 48 वर्षीय सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल...

July 8, 2024 12:45 PM

झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एक घंटे का समय दिया गया

हेमंत सोरेन सरकार के शक्ति परीक्षण के लिए बुलाया गया झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज सुबह शुरू हुआ। मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने चर्चा के लिए एक घंटे का समय दिया है। चर्चा के बाद मतों का विभाजन होगा। 48 वर्षीय हेमंत सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के एक सप्ताह के भीतर 4 जुलाई को शपथ ली थी। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में पांच सीटें खाली हैं। विश्वास मत जीतने के लिए 39 विधायकों का स...

July 8, 2024 8:50 AM

झारखंड विधानसभा में आज विश्वासमत साबित करेगी हेमंत सोरेन सरकार

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार आज विधानसभा में विश्वासमत साबित करेगी। इसके लिए दिन के 11 बजे से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विधायकों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहयोगी दल - कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माले ने भी अपने विधायकों को सदन में उपस्थित रहने को कहा है।   81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में पांच सीटें खाली हैं। विश्‍वासमत जीतने के लिए 39 विधायकों का समर्थन ज...

July 5, 2024 12:47 PM

झारखंड: राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदलने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की आलोचना की  केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने की आलोचना 

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रभारी, शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदलने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की आलोचना की। हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए श्री चौहान ने कहा कि भाजपा न तो किसी को परेशान करती है और न ही बचाती है । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम करती हैं । रांची में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना घोर भाई-भतीजावाद और सत्ता की भूख का उदाहरण है ।