June 20, 2024 3:36 PM

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की बैठक आयोजित, जातीय सर्वेक्षण करने पर हुई सहमति

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में मंत्रिपरिषद् की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में राज्य में जातीय सर्वेक्षण करने पर भी सहमति दी गई। यह सर्वेक्षण कार्मिक विभाग द्वारा कराया जाएगा, वही मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक के वेतन में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी गई है साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन भी बढ़ायी गई है। वहीं अब प्रशंसा चिन्ह दिए जाएंगे। इस बार गणतंत्र दिवस में 120 पुलिस कर्मियों को प्रशंसा चिन्ह दिए जाएंगे। झारखंड गृह रक्षा सेवा नियमावली ...

June 14, 2024 7:19 PM

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ चार दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज चार दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। उनके रांची पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने रांची प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केन्द्रीय महिला बाल एवं विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी आज झारखंड पहुंची हैं। दोनों केन्द्रीय मंत्रियों के सम्मान में रांची स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार...

June 14, 2024 7:19 PM

Jharkhand: राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने कहा– किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किये जाएंगे

राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने कहा है कि किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2020 तक किसानों द्वारा लिया गया 50 हजार से लेकर दो लाख तक के ऋण को वन टाईम सेंटलमेंट के माध्यम से माफ किया जाएगा। इसके लिये सभी बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। बादल आज नेपाल हाउस स्थित सभागार में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारियों के साथ केसीसी लोन सहित कृषि कार्य के लिए किसानों की ऋण की माफी योजना को लेकर बैठक कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि राज्य...

June 14, 2024 7:13 PM

पलामू प्रमंडल में हुए दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, सात लोग घायल

पलामू प्रमंडल में आज हुए दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि सात लोग घायल गये। पहला हादसा गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद एक ऑटो पुलिया से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। इधर, पलामू जिले में मेदिनीनगर- औरंगाबाद मुख्य पथ पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र में खड़े हाइवा में एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्...

June 14, 2024 7:09 PM

Jharkhand: राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु

राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु कर दी गयी है। इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मतदाता सूची में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर बीएलओ मतदाता सूची में सुधार की पहल करेंगे।

June 14, 2024 9:37 PM

विश्व रक्तदाता दिवस: राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

आज विश्व रक्तदाता दिवस है। इसे लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस सिलसिले में रांची के नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में रक्तदान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए। मौके पर रक्तदान की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

June 14, 2024 7:03 PM

रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया

रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर एक नाबालिग लड़की को बेहतर नौकरी का लालच देकर लातेहार से चेन्नई ले जा रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर दिगंजय शर्मा ने बताया कि मेरी सहेली टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति नाबालिग लड़की के साथ स्टेशन पर घूमते देखे गए हैं। सटीक सूचना पर इंस्पेक्टर दिगंजय शर्मा ने आरपीएफ की मेरी सहेली टीम के साथ स्टेशन पर दोनों तस्करों की तलाश शुरू की और उन्हें धर दबोचा।

June 14, 2024 7:02 PM

रांची: भीषण जल संकट को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति नामक सामाजिक संस्था ने डोरंडा स्थित पीएचडी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया

राजधानी रांची में उत्पन्न भीषण जल संकट को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति नामक सामाजिक संस्था ने आज डोरंडा स्थित पीएचडी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और कार्यालय में तालाबंदी कर दी। संस्था के उत्तम यादव ने कहा की पीएचडी की लापरवाही का खामियाजा रांची के लोगो को उठाना पड़ रहा है।

June 14, 2024 6:20 PM

विश्व रक्तदाता दिवस: हजारीबाग के निर्मल जैन ने 92 बार रक्तदान कर एक मिसाल कायम की

आज विश्व रक्तदाता दिवस है। इसे लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस खास दिवस पर हजारीबाग के निर्मल जैन की भी चर्चा हो रही है, जिन्होंने 92 बार  रक्तदान कर न केवल एक मिसाल कायम की है बल्कि हजारीबाग और चतरा में पांच सौ थैलेसीमिया मरीजों को नयी जिन्दगी दी है।

June 14, 2024 6:17 PM

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी तीन दिनों तक पूछताछ करेगी

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी तीन दिनों तक पूछताछ करेगी। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने ईडी को पूछताछ के लिए तीन दिनों की रिमांड की अनुमति दी है। ईडी की ओर से उससे पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए सात दिनों की रिमांड देने का आग्रह किया गया था।।