June 20, 2024 4:42 PM

 खूंटी में आज योग दिवस के लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

 खूंटी में आज योग दिवस के लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। योग रैली में राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय खूंटी के विद्यार्थी के साथ जिले के आयुष पदाधिकारी चंद्रशेखर झा, योग शिक्षक  समेत सभी योग। शिक्षक और राजकीयकृत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित थी। योग रैली में विद्यार्थियों ने बैनर पोस्टर लेकर लोगों को योग से होने वाले लाभ के बारे में की जानकारी दी।

June 20, 2024 4:41 PM

राज्य के जलश्रोतों के संरक्षण और रांची के तीन डैमों की साफ-सफाई और अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई

राज्य के जलश्रोतों के संरक्षण और रांची के तीन डैमों की साफ-सफाई और अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बुधवार के आदेश के आलोक में पेयजल विभाग के सचिव और रांची नगर निगम के नगर आयुक्त कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए। अदालत ने उनसे पूछा कि शहर में पीने के पानी में गंदगी पर हाईकोर्ट से पहले विभाग का ध्यान क्यों नहीं जाता? कोर्ट के संज्ञान के बाद ही विभाग क्यों जागा? इसके साथ ही अदालत ने दोनों अधिकारीयों को फटकार लगाते हुए अगली सुनवाई...

June 20, 2024 4:38 PM

आईआईटी आईएसएम धनबाद ने सात एग्जीक्यूटिव मास्टर्स प्रोग्राम प्रस्तुत किए

आईआईटी आईएसएम धनबाद ने सात एग्जीक्यूटिव मास्टर्स प्रोग्राम प्रस्तुत किए हैं। यह आइआइटी आइएसएम के कोलकाता और दिल्ली केंद्र में आनलाइन-हाइब्रिड मोड में संचालित होंगे। आईएसएम ने अपने पांच विभागों के दो और तीन वर्षीय सात कार्यकारी मास्टर्स कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। इसमें पांच कार्यकारी तकनीकी प्रोग्राम और दो एमबीए प्रोग्राम शामिल हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने बताया कि सभी सात कार्यकारी मास्टर्स कार्यक्रमों का उद्देश्य उच्च स्तर का ज्ञान देना है, एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 10 प्व...

June 20, 2024 4:37 PM

झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में शिक्षक नियुक्ति से संबंधित मामले की सुनवाई हुई

झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में शिक्षक नियुक्ति से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने जेएसएससी को राज्य स्तर पर तैयार की गयी मेरिट लिस्ट को शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई एक अगस्त को होगी। बुधवार की सुनवाई के दौरान जेएसएससी की ओर से कहा गया कि राज्य स्तर पर तैयार मेरिट लिस्ट को शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है। अगर कोर्ट इसका अवलोकन करना चाहता है, तो आयोग की ओर से सीलबंद लिफाफे में मेरिट लिस्...

June 20, 2024 4:35 PM

सहायक आचार्य परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता रद्द कर थी; उनमें से 3,033 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे

सहायक आचार्य परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता रद्द कर थी। उनमें से तीन हज़ार तैंतीस (3033) अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने इन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी फिर से बहाल कर दी है। इन परीक्षा की तिथि की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। इन अभ्यर्थियों का परिणाम हाईकोर्ट के अंतिम आदेश से प्रभावित होगा। झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने चार अप्रैल को अहर्ता सम्बंधित किये गए संशोधन के आलोक में इनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी थी।

June 20, 2024 4:34 PM

Jharkhand: राज्य सरकार ने चार पुलिस उपाधीक्षक का किया तबादला

राज्य सरकार ने चार पुलिस उपाधीक्षक का तबादला किया है। रांची में विशेष शाखा में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार सवैया को लोहरदगा जिले के किस्को का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वही सीटीसी मुसाबनी में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष गुप्ता को बोकारो का पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मुजीबुर रहमान को विशेष शाखा रांची का पुलिस उपाधीक्षक और पलामू आईआरबी-10 में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक बेनेडिक्ट मरांडी को गिरिडीह आईआरबी-9 का पुलिस उपाधीक्षक  बनाया गया है। इस संबंध में कल...

June 20, 2024 3:59 PM

एक जुलाई से रांची सहित राज्य भर के सभी सिविल कोर्ट के समय में बदलाव किया जायगा

एक जुलाई से रांची सहित राज्य भर के सभी सिविल कोर्ट के समय में बदलाव किया जायगा। एक जुलाई से सिविल कोर्ट का समय सुबह दस बजकर तीस मिनट बजे से शाम चार बजकर तीस मिनट तक रहेगा इस संबंध में हाईकोर्ट की ओर से सभी सिविल कोर्ट को पत्र जारी कर दिया गया है।  

June 20, 2024 3:56 PM

जमशेदपुर में 21 से 23 जून को सीसीडीएसआई के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन होगा

जमशेदपुर में 21 से 23 जून को सीसीडीएसआई के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। झारखण्ड और बिहार राज्य सहित देश भर से 150 चिकित्सक इस अधिवेशन मे शामिल होंगे, आयोजक द्वारा बताया गया कि उन्होंने बताया की यह आठवां अधिवेशन है। अधिवेशन मे इस बीमारी को लेकर चर्चा होंगी, साथ ही इसके बेहतर से बेहतर इलाज और लोगों के बीच इसकी जागरूकता कैसे लाई जाए, इस पर चर्चा की जाएगी।

June 20, 2024 3:41 PM

रामगढ़: नारकोटिक्स साइकोट्रोपिक औषधियाँ और मादक द्रव्यों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत सभी थोक एवं खुदरा औषधि विक्रेताओं के साथ बैठक

रामगढ़ जिले स्थित औषधि निरीक्षक कार्यालय में नारकोटिक्स साइकोट्रोपिक औषधियाँ और मादक द्रव्यों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत सभी थोक एवं खुदरा औषधि विक्रेताओं के साथ बैठक का हुआ आयोजन। बैठक के दौरान औषधि निरीक्षक रामगढ़ के द्वारा नारकोटिक्स साइकॉट्रॉपिक औषधियाँ और मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले हानिकारक नुकसान के बारे में चर्चा के साथ सभी मादक पदार्थों से समाज को बचाने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की गई।

June 20, 2024 3:39 PM

गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड के महेशलिट्टी गांव में सिकल सेल बीमारी के तीन मरीज पाए गए

गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड के महेशलिट्टी गांव में सिकल सेल बीमारी के तीन मरीज पाए गए हैं। गोड्डा जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूलों और कॉलेजों में भी सिकल सेल की जांच की जा रही है. खून का नमूना लेकर सिकल सेल एनीमिया की जांच होती है। गोड्डा के अधिकारी डॉ आर के पासवान ने बताया कि अब तक एक हजार दो सौ छप्पन (1256) लोगों की जांच की गई है जिसमें महेशलिट्टी के एक ही परिवार के तीन लोग सिकल सेल से पॉजिटिव पाए गए।