September 2, 2024 9:07 PM

राज्य में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल पलामू के एक और अभ्यर्थी की मौत

राज्य में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल पलामू के एक और अभ्यर्थी की आज मौत हो गयी। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 12 तक पहुंच गयी है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

September 2, 2024 4:18 PM

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन तथा परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन तथा परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है। अब नेतरहाट प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन 30 सितंबर तक जमा हो सकेगा।  प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए जा रहे हैं। नई तिथि के अनुसार नेतरहाट प्रवेश परीक्षा 27 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी। बता दें कि  कि विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छह में कुल एक सौ सीटों पर नामांकन होना है।

September 2, 2024 4:15 PM

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने अपने स्तर से  तैयारी में जुटे

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने अपने स्तर  से  तैयारी में जुट गये हैं। भाजपा महानगर की ओर से जमशेदपुर के बर्मामाइंस में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की चारों विधानसभा सीट जीत का संकल्प लिया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओऱ जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के घोड़ाबांधा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण समारोह का ...

September 2, 2024 4:08 PM

उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में अभ्यर्थियों की मौत के बाद राज्यभर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में अभ्यर्थियों की मौत के बाद राज्यभर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के छात्रों की ओऱ से मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। राजधानी रांची, गिरिडीह, हजारीबाग समेत अन्य शहरो में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुआवजे और मामले की जांच की मांग की है।

September 2, 2024 4:00 PM

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना एक चुनावी स्टंट है: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना एक चुनावी स्टंट है। उन्होंने कहा कि यह योजना बहुत पहले लागू हो जानी चाहिये थी। श्रीमुंडा सरायकेला जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माताओं बहनों को पूरे पांच साल का पैसा मिलना चाहिये।

September 2, 2024 3:57 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भाजपा में शामि‍ल होने के बाद पहली बार कोल्हान पहुंचे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भाजपा में शामि‍ल होने के बाद पहली बार कोल्हान पहुंचे। इस दौरान उनके हजारों समर्थकों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की। कांड्रा से ही पूर्व मुख्यमंत्री अपने समर्थकों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हजारों बाइक और कार के काफिले के साथ जमशेदपुर होते हुए अपने पैतृक आवास जिलिंगोड़ा पहुंचे। भाजपा का दामन थामने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि  यह बदलाव की लहर है जो कोल्हान के साथ पूरे झारखंड म...

September 2, 2024 3:55 PM

झारखंड में उत्पाद सिपाही की बहाली के लिए चल रही शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के गिरकर बेहोश हो जाने और मौत का सिलसिला जारी

झारखंड में उत्पाद सिपाही की बहाली के लिए चल रही शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के गिरकर बेहोश हो जाने और मौत का सिलसिला जारी है। साहिबगंज में रांची निवासी एक अभ्यर्थी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि साहिबगंज समेत पलामू, हजारीबाग और गिरिडीह में दो दर्जन से अधिक युवा दौड़ के क्रम में बेहोश हो गए। आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि अबतक  ग्यारह अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है।

August 30, 2024 10:05 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची की लचर यातायात व्यवस्था पर फिर नाराजगी जतायी

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची की लचर यातायात व्यवस्था पर फिर नाराजगी जतायी है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस सिलसिले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ट्रैफिक एसपी को यातायात व्यवस्था में लगे वैसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये, जिनका ध्यान अवैध वसूली पर रहता है। वरीय अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल वीआईपी मूवमेंट के दौरान सजग रहना काफी नहीं है, आम व्यक्तियों के लिए भी ट्रैफिक व्यव...

August 30, 2024 9:26 PM

उतरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी माइकल राज ने रामगढ़ जिले में जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की

उतरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी माइकल राज ने आज रामगढ़ जिले में जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। पत्रकारों से बातचीत में श्री राज ने कहा कि सभी पुलिस अधीक्षकों को अपराध पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

August 30, 2024 9:25 PM

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित अभिनंदन सह मिलन समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।  चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन ...