September 4, 2024 6:58 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंइयां सम्मान योजना के तहत 70 करोड़ की राशि हस्तांतरित की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दक्षिणी छोटानागरपुर प्रमंडल की लाभुकों के बीच मंइयां सम्मान योजना के तहत उनके खाते में 70 करोड़ की राशि हस्तांतरित की। इस सिलसिले में रांची के नामकुम स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि मात्र पच्चीस दिन में लाखों महिलायें इस योजना से जुड़ चुकी हैं।      

September 4, 2024 6:51 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है।  इस दौरान श्रीमोदी टाटा-पटना समेत पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी  झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री टाटानगर स्टेशन से 21 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नयी रेल लाइन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। श्रीमोदी के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय और रेलवे मंत्रालय की संयुक्त टीम ने टाटानगर स्टेशन क्षेत्र का दौरा किया। वहीं साउथ ईस्टर्न रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर रेलवे ...

September 4, 2024 3:55 PM

केंद्रीय जांच एजेंसी-सीबीआई ने गिरिडीह में अनाज घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की

केंद्रीय जांच एजेंसी-सीबीआई ने गिरिडीह में अनाज घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने आज एफसीआई से जुड़े संवेदक रामजी पांडे के घर और गोदाम में दबिश दी है। सीबीआई की एक दूसरी टीम एफसीआई गोदाम संचालक संजय शर्मा के घर भी छापेमारी की।अभी-अभी खबर मिली है कि थोड़ी देर पहले केन्द्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी खत्म हो गयी है। सीबीआई के अधिकारी अपनी जांच पूरी कर वापस लौट गये हैं।

September 4, 2024 3:54 PM

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस याचिका में श्री कोड़ा ने कोयला घोटाला मामले में सजा पर रोक लगाने का आग्रह किया है ताकि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकें।

September 4, 2024 3:53 PM

उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए दौड़ की प्रक्रिया अब सुबह पांच बजे से नौ के बीच होगी

उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए दौड़ की प्रक्रिया अब सुबह पांच बजे से नौ के बीच होगी। इस दौरान प्रतिदिन पन्द्रह सौ अभ्यर्थियों को ही बुलाये जाने की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय द्वारा चयन पर्षद के अध्यक्षों के साथ बैठक कर एक दो दिनों में इस पर निर्णय लिये जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर पांच सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गयी है।  

September 4, 2024 3:52 PM

आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े चार संदिग्धों के साथ एक बार फिर दिल्ली पुलिस रांची पहुंची

आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े चार संदिग्धों के साथ एक बार फिर दिल्ली पुलिस रांची पहुंची है। दिल्ली पुलिस की टीम ने रांची के चान्हों प्रखंड के नकटा पहाड़ का भौतिक नरीक्षण किया। बताया जाता है कि डा. इश्तियाक अहमद ने इसी पहाड़ पर आंतकी प्रशिक्षण शिविर चलाया था। झारखंड एटीएस के साथ पहुंची दिल्ली पुलिस ने इस दौरान ट्रेनिंग से जुड़े साक्ष्य भी जुटाये और हथियारों की भी तलाश की। गौरतलब है कि दिल्ली एटीएस ने 22 अगस्त को रांची, लोहरदगा और हजारीबाग में छापेमारी कर डा. इश्तियाक अहमद समेत आठ संदिग्धों को हिरासत म...

September 2, 2024 9:27 PM

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड के रुगड़ी बाजार मैदान में ग्रामीणों के साथ संवाद किया

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड के रुगड़ी बाजार मैदान में ग्रामीणों के साथ संवाद किया और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली। उधर, पूर्वी सिंहभूम जिले के हुरलुंग पंचायत में आयोजित संवाद कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों की प्राथमिकता को समझा है। गांव के लोगों के सुख-दुख की उन्हें चिंता है।

September 2, 2024 9:26 PM

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के एरिया कमांडर राहुल गंझू ने आज रांची में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के एरिया कमांडर राहुल गंझू ने आज रांची में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। मौके पर रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के अलावा कई अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिरम गांव निवासी राहुल के खिलाफ रांची और चतरा जिले के अलग-अलग थानों में कुल 21 मामले दर्ज हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने कहा कि राहुल ने संगठन के बारे में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।

September 2, 2024 9:25 PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को लेकर फिर राज्य सरकार पर हमला बोला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को लेकर फिर राज्य सरकार पर हमला बोला है। पलामू में आयोजित संवाददाता से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के खिलाफ सरकार ने ही अदालत में पीआईएल दर्ज करवाया है और भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

September 2, 2024 9:23 PM

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उत्पाद बहाली में अभ्यर्थियों की मौत के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उत्पाद बहाली में अभ्यर्थियों की मौत के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। पलामू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण ये हादसे हो रहे हैं।   वहीं झामुमो ने भाजपा के आरोपों को गलत बताया है। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्पाद सिपाही बहाली में हो रही मौतों की जांच की जा रही है।