April 8, 2024 2:53 PM
बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य में मौसम का मिजाज बदला
बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। कल रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में आंधी के कारण बिजली के तारों को नुकसान पहुंचने से बिजली सेवा प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 12 अप्रैल तक वर्षा हो सकती है। राजधानी और आसपास मेघ गर्जन के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ वर्षा ह...