April 9, 2024 4:34 PM

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से प्रयास सह प्रोजेक्ट इंपैक्ट की जमीनी कार्यान्वयन की पड़ताल और समीक्षा की जा रही है

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से प्रयास सह प्रोजेक्ट इंपैक्ट की जमीनी कार्यान्वयन की पड़ताल और समीक्षा की जा रही है। इसके लिए गठित राज्यस्तरीय अनुश्रवण टीम विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण कर रहा है। कल गुमला में औचक निरीक्षण के दौरान ई-विद्या वाहिनी पोर्टल में नियमित बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले 23 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं 10 शिक्षकों का वेतन रोका गया है। तीन दिनों के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा भी की जा सकती है। &n...

April 9, 2024 4:14 PM

ईडी ने बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से पूछताछ की

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से कल पूछताछ की थी। ईडी ने आज भी उन्हें पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया है। ईडी ने दर्ज ईसीआईआर में अंबा प्रसाद के परिवार पर रंगदारी, लेवी वसूली, जमीन पर अवैध कब्जा और बालू के अवैध कारोबार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कल हुई पूछताछ में अंबा प्रसाद से ईडी के अधिकारियों ने इन आरोपों के संबंध में पूछताछ की थी। आज भी इसी संबंध में उनसे पूछताछ की जानी है।      

April 9, 2024 4:05 PM

Elecion 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र में स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव के लिए 27 उड़न दस्ता का गठन किया गया है। इसमें मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी के अतिरिक्त वीडियोग्राफर भी रहेंगे। यह दस्ता चौबीस घंटे कार्य करेगा। चुनाव को प्रभावित करने वाले कारकों, नकद, शराब और मुफ्त में दी जाने वाली सामग्रियों पर दस्ता द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी। इधर रांची जिले में चार विधानसभा क्षेत्रों के 63 मतदान केंद्रों के भवनों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। कल जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची ने ...

April 9, 2024 3:39 PM

हजारीबाग जिले में संस्कार भारती की ओर हिन्दू नव वर्ष की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

हजारीबाग जिले में संस्कार भारती की ओर हिन्दू नव वर्ष की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के हृदय स्थली झील में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। वहीं भंजनाजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुरुष बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

April 9, 2024 3:29 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज गिरिडीह में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज गिरिडीह में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। गिरिडीह के एक रिसॉर्ट में श्रीमती सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध लोगों और खासकर झामुमो के पंचायत स्तरीय नेताओ से संवाद करेंगी। गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि दोपहर में कल्पना सोरेन बैठक करने के बाद वापस रांची लौट जायेंगी।

April 9, 2024 3:24 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे फॉर्म-6 के प्राप्त लंबित आवेदनों का सक्रियता से निष्पादन करें

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे फॉर्म-6 के प्राप्त लंबित आवेदनों का सक्रियता से निष्पादन करें। उन्होंने कहा है कि एक भी वोटर मतदान करने से वंचित न रहें। योग्य मतदाता जिसका अभी भी वोटर लिस्ट में नाम नहीं चढ़ा है वो फॉर्म-6 भरकर दें। उन्होंने कहा है कि उड़न दस्ता अपने क्षेत्र में सक्रियता से भ्रमण करे और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करें।

April 9, 2024 3:17 PM

एदार-ए-शरिया ने लोगों से आज ईद का चांद देखने की अपील की

एदार-ए-शरिया ने लोगों से आज ईद का चांद देखने की अपील की है। एदार-ए-शरिया झारखंड के नाजीमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि आज चांद नजर आए तो दारूल कजा एदार-ए-शरिया के इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी को सूचित करें। आज चांद नजर आया तो आज ही चांद रात होगी और कल ईद मनायी जाएगी। यदि आज चांद नजर नहीं आया तो 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

April 8, 2024 8:36 PM

गिरिडीह जिले की निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने चपरखो गांव में वर्षा से फरार एक नक्सली को गिरफ्तार किया

गिरिडीह जिले की निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने चपरखो गांव में वर्षा से फरार एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में वर्षा से फरार चल रहे सीपीआई माओवादी नक्सली धनी राम मांझी को गिरफ्तार किया गया है। उसपर निमियाघाट थाना क्षेत्र में दो मामले दर्ज हैं।

April 8, 2024 8:34 PM

चतरा में पुलिस ने आज अफीम के खरीद फरोख्त करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया 

चतरा में पुलिस ने आज अफीम के खरीद फरोख्त करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए दस करोड़ बीस लाख रुपये के अफीम की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ईटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव से अवैध ब्राउन सुगर बनाने वाली फैक्ट्री के साथ पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो सौ चार किलो से अधिक गीला अफीम, ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त मशीन समेत कई अन्य सामान बरामद किए।

April 8, 2024 8:33 PM

कांग्रेस से बडकागांव की विधायक अंबा प्रसाद रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची

कांग्रेस से बडकागांव की विधायक अंबा प्रसाद आज रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दिए गए समन के आधार पर जांच में सहयोग के लिए अंबा प्रसाद क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के जांच में वह पूरी तरह से सहयोग करेंगी। अंबा प्रसाद ने कहा कि उन्होंने किसी का कुछ नहीं बिगड़ा है, इसलिए प्रवर्तन निदेशालय की जांच और पूछताछ से उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि ...