April 9, 2024 8:06 PM

रांची के श्री महावीर मंडल थड़पखना की ओर से 13 अप्रैल से भव्य अस्त्र शास्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

रांची के श्री महावीर मंडल थड़पखना की ओर से 13 अप्रैल रात 10.30 बजे से भव्य अस्त्र शास्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने आज बताया कि यह आयोजन यूनियन क्लब रांची के सामने होगा, जिसमें कई लोग अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

April 9, 2024 8:02 PM

चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज से, रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन

चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज से हो गई है। इस त्यौहार को लेकर रामगढ़ के रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भी विशेष पूजन का आयोजन किया गया। मां छिन्नमस्तिका मंदिर में प्रथम दिन पुजारियों के द्वारा मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की आराधना की गई। इस दिन मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

April 9, 2024 7:56 PM

पाकुड सदर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 36 पंचायतो के पंचायत सहायकों के साथ बैठक की

पाकुड सदर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 36 पंचायतो के पंचायत सहायकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान 80 प्रतिशत से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं  को जागरूक करने और सभी बूथों पर आधारभूत सुविधाएं बहाल करने को लेकर कार्य करने का निर्देश दिया। इधर स्वीप कार्यक्रम के तहत हिरनपुर प्रखण्ड में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।

April 9, 2024 6:55 PM

Jharkhand: डोबो गौरी घाट से लगातार हो रहे अवैध बालू खनन मामले पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया

चांडिल अनुमंडल के कपाली थाना क्षेत्र में डोबो गौरी घाट से लगातार हो रहे अवैध बालू खनन मामले पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और इसकी जांच के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एनजीटी की तीन सदस्यीय टीम ने कपाली गौरी घाट पर छापेमारी कर भारी मात्रा में बालू जब्त किया। इसमें मुख्य रूप से पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी, जिला कार्यपालक दंडाधिकारी समेत सरायकेला एडीएम शामिल थे।

April 9, 2024 6:53 PM

सीबीआई के विशेष अदालत में कोलकाता कैश कांड में आरोपित झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में आज कोलकाता कैश कांड में आरोपित झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 18 अप्रैल निर्धारित की है। कैश कांड में सीबीआई की दिल्ली शाखा ने तीन फरवरी को कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल और राजीव कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपित को समन जारी किया है। इसके बाद राजीव कुमार ने चार अप्रैल को राहत के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की ...

April 9, 2024 5:14 PM

जामताड़ा: फतेहपुर स्थित एक किराना दुकान से पुलिस ने छापेमारी कर दो किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया

जामताड़ा जिले के फतेहपुर स्थित एक किराना दुकान से कल पुलिस ने छापेमारी कर दो किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।  पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि बरामद गाजे की अनुमानित मूल्य डेढ़ लाख के करीब है। उन्होंने बताया कि कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

April 9, 2024 5:06 PM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने मतदाता जागरूकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया

आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने मतदाता जागरूकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया है।

April 9, 2024 4:57 PM

स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन

मतदाता जागरूकता के लिए चलाई जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत  मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के सीएमओ अशोक कुमार ठाकुर तथा अधीक्षक पंकज ठाकुर योग क्रियाएं करवाई। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने आईटीआई के छात्र छात्राओं के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है वैसे ही स्वस्थ  लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। मतदान करने से ही लोकतंत...

April 9, 2024 4:48 PM

लोकसभा चुनाव : खूंटी पुलिस लगातार मादक पदार्थ सप्लाई करने वालों के विरूद्ध अभियान चला रही है

खूंटी पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार मादक पदार्थ सप्लाई करने वालों के विरूद्ध अभियान चला रही है। खूंटी पुलिस ने अब तक 5 करोड़ मूल्य से अधिक का अफीम और डोडा बरामद किया है और लगातार अफीम तस्करों की धर-पकड़ के लिए सुदूरवर्ती सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है।

April 9, 2024 4:41 PM

 Jharkhand: राज्य में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला 

 राज्य में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। कई जिलों में हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आयी है। रांची में दिन का तापमान 11 डिग्री तक नीचे आया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रहे नमी की वजह से झारखंड के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 11 अप्रैल तक ऐसी स्थिति बने रहने की उम्मीद है। कई जिलों में तेज रफ्तार में हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी संभावना है।