April 10, 2024 7:56 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा– पिछले  70 सालों में कांग्रेस सरकार ने जो नहीं किया, उसे प्रधानमंत्री  मोदी की सरकार ने महज 10 सालों में पूरा कर दिखाया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले  70 सालों में कांग्रेस सरकार ने जो नहीं किया, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महज 10 सालों में पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि श्रीमोदी सिर्फ घोषणाएं और संकल्प पत्र जारी नहीं करते बल्कि धरातल पर काम करते हैं।  प्रधानमंत्री ने युवाओं की ओर ध्यान देते हुए स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आत्मनिर्भर भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना समेत कई योजनाओं की शुरुआत की जिससे  युवा आगे बढ़ रहे हैं। श्री मरांडी भारतीय जनता युव...

April 10, 2024 7:46 PM

अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीता

अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीता है। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स परिसर में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन कल झारखंड के खिलाड़ियों ने  400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 100 मीटर रिले दौड़ मे भी झारखंड ने रजत पदक प्राप्त किया है।  कुल मिलाकर झारखंड को पांच पदक प्राप्त हुए हैं जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

April 10, 2024 6:04 PM

झारखंड उच्च न्यायालय में रिम्स में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आर मुखोपाध्याय और न्यायाधीश दीपक रोशन की खंडपीठ में  रिम्स में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। रिम्स निदेशक की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए आज रिम्स निदेशक को कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

April 10, 2024 4:58 PM

हॉकी इंडिया की ओर से राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का अनावरण किया गया

हॉकी इंडिया की ओर से राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का कल अनावरण किया गया। यह राष्ट्रीय लीग दो चरणों में आयोजित की जाएगा। लीग के पहले चरण की शुरूआत 30 अप्रैल से रांची में होगी। इसमें 8 टीमें रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में मैच खेलेंगी।   इस प्रतियोगिता में 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शीर्ष आठ में रहने वाली टीमें भाग लेंगी, जिसमें हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, बंगाल, मिजोरम, मणिपुर और ओडिशा शामिल हैं। हॉकी इंडिया द्वारा जारी मै...

April 10, 2024 4:55 PM

जमशेदपुर सेंट्रल एक्साइज जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने फर्जी लेन-देन के मामले में छापेमारी कर जुड़वा भाई अमित और सुमित को गिरफ्तार किया

शेल कंपनियां बनाकर पांच हजार करोड़ से अधिक के फर्जी लेन-देन के मामले में जमशेदपुर सेंट्रल एक्साइज जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर में छापेमारी कर जुड़वा भाई अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सेंट्रल एक्साइज जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग तीन हजार करोड़ के फर्जी चालान के माध्यम से कारोबार की पुष्टि हो गई है। जिसकी एवज में साढ़े पांच सौ करोड रुपए से अधिक की राशि दोनों भाइयों ने अवैध रूप से हासिल...

April 10, 2024 4:50 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य की दो लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य की दो लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने सिंहभूम सीट पर पूर्व मंत्री जोबा मांझी को टिकट दी है। वहीं झामुमो ने वर्तमान सांसद विजय हांसदा को इस बार भी राजमहल संसदीय सीट पर टिकट दी है।

April 10, 2024 4:19 PM

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में स्वच्छ और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में स्वच्छ और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी हिस्ट्रीशीटरों और वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। इसे लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। श्रीकुमार कल राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पुलिस पदाधिका...

April 9, 2024 9:06 PM

एम्स देवघर में मौलिक सुविधाएं बहाल करने के मामले में हाईकोर्ट में सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय लिया गया

एम्स देवघर में मौलिक सुविधाएं बहाल करने के मामले में हाईकोर्ट में कल सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय लिया गया। आग्रह को स्वीकार करते हुए जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत ने 23 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का समय देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी। सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि कुछ विभागों का शपथपत्र दाखिल हो गया है, कुछ का जवाब अभी नहीं आया है। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने एम्स में मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनहित याचिका दायर की है।

April 9, 2024 8:42 PM

लोकसभा चुनाव: जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कॉलेज में मतदान कर्मियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

लोकसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कॉलेज में मतदान कर्मियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल भी पहुंचे और सभी मतदान कर्मियों को संबंधित जानकारी दी। जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज में वोट महोत्सव का आयोजन किया गया।  इस दौरान कॉलेज के तीन सौ छात्र - छात्राओं के बीच  चुनाव आवेदन पत्र 6 का वितरण किया गया। गोड्डा कॉलेज में अंडरग्रैजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र-छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. छात्र- छात्रों के साथ कॉलेज के प्रोफे...

April 9, 2024 8:27 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने अवैध नगदी, अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य वस्तुओं की आवाजाही की रोकथाम को लेकर संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने अवैध नगदी, अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य वस्तुओं की आवाजाही की रोकथाम को लेकर संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की। निर्वाचन भवन स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराए जाने के लिए धन-बल के जोखिम पर अंकुश लगाने का निदेश दिया।