September 20, 2024 4:59 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रांची के नामकुम में आईसीएआर के शताब्दी समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज रांची के नामकुम में आईसीएआर के शताब्दी समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान के वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान के कारण देश में उन्नत खेती को बढ़ावा मिला है। उन्होंने वैज्ञानिकों से राज्य की महिलाओं को अधिक से अधिक प्रशिक्षित करने की भी अपील की।  वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों के विकास के लिए बेहतर नीति निर्धारण करने पर बल दिया। इधर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने क...

September 17, 2024 3:02 PM

झारखंड: प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई जगहों पर जान माल की क्षति भी पहुंची

प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई जगहों पर जान माल की क्षति भी पहुंची है। नदियों, नालों और डैमों का जलस्तर उफान पर है। हमारे दुमका जिले के संवाददाता ने बताया कि उपराजधानी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। तीन दिनों में मूसलाधार वर्षा से मयूराक्षी, भुरभुरी, सिद्धेश्वरी ब्राह्मणी सहित सभी नदियां उफान पर हैं । मसानजोर डैम के निकट भूस्खलन से दो दुकान जमीनदोज हो गई। इधर रांची जिले मे भारी बारिश को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सत...

September 14, 2024 7:35 PM

हजारीबाग स्थित बरकट्टा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक नवनीत हेम्ब्रम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

हजारीबाग स्थित बरकट्टा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक नवनीत हेम्ब्रम ने आज प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इन तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

September 14, 2024 7:33 PM

रामगढ़ में तीन दिवसीय सीबीएसई पूर्वी जोन शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई

रामगढ़ में आज से तीन दिवसीय सीबीएसई पूर्वी जोन शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें तीन राज्यों से करीब एक हज़ार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सिख रेजीमेंट के कर्नल विवेक उपाध्याय ने किया।

September 14, 2024 9:56 PM

रांची समेत राज्य भर में आज प्रकृति पर्व करमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा

रांची समेत राज्य भर में आज प्रकृति पर्व करमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। इस बीच राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

September 14, 2024 7:30 PM

देवघर जिले में तीन लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई

देवघर जिले में तीन लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिले के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने आज बताया कि 30 लोगों में डेंगू और छह में चिकनगुनिया होने के संदेह पर सभी की जांच कराई गयी थी। रिपोर्ट में चिकनगुनिया के सभी छह सैंपल निगेटिव पाए गए। श्री सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और अस्पताल में जांच लगातार जारी है।

September 14, 2024 7:27 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जमशेदपुर में छह वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाडियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जमशेदपुर में छह वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाडियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें टाटानगर-पटना, वाराणसी-देवघर, टाटानगर-ब्रह्मपुर, हावड़ा-धनबाद-गया, हावड़ा-दुमका-भागलपुर और हावड़ा-टाटानगर-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रांची में बताया कि इन रेलगाड़ियों का उद्घाटन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक भव्य समारोह में किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के बीस ह...

September 14, 2024 3:53 PM

Jharkhand: राज्य में भाजपा की ओर से 20 सितंबर से परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरु की जायेगी

राज्य में भाजपा की ओर से 20 सितंबर से परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरु की जायेगी। इसकी शुरुआत साहिबगंज जिले के भोगनाडीह से होगी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए साहिबगंज जिला मुख्यालय में भाजपा की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक के बाद राजमहल के विधायक अनंत ओझा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

September 13, 2024 8:24 PM

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि इस दौरान रांची के अलावा खूंटी, सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात होने की भी चेतावनी जारी की गयी है।

September 4, 2024 7:00 PM

आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच चल रही है

आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर  ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच चल रही है। विधानसभा चुनाव को  लेकर साहिबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने  साहेबगंज के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच  की गई। बता दें कि इन  दिनों राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मशीनों की सफाई और तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है।