May 9, 2024 3:27 PM

साहिबगंज में बारह सौ पचास करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले के गवाहों को प्रभावित करने के आरोप में ईडी ने रांची होटवार जेल के जमादार अवधेश कुमार को तलब किया

साहिबगंज में बारह सौ पचास करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले के गवाहों को प्रभावित करने के आरोप में प्रवर्त्तन निदेशालय, ईडी ने रांची होटवार जेल के जमादार अवधेश कुमार को तलब किया है। अवधेश को 13 मई को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए रांची ईडी दफ्तर बुलाया गया है। मालूम होकि ईडी ने इससे पहले जनवरी में भी अवधेश को तलब किया था, लेकिन तब कैबिनेट के फैसले का हवाला देकर अवधेश ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। बाद में योगेंद्र तिवारी को मदद करने के मामले में अवधेश को निलंबित कर दिया गया था। इधर सूचना मिली है कि रांची ...

May 9, 2024 3:19 PM

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इनमें तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हो गये हैं। सभी अधिकारियों पर उनके पदस्थापन काल में अलग-अलग मामलों पर गड़बड़ी करने के आरोप में कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है। रिटायर आईएएस अधिकारी कमल जॉन लकड़ा को आरोपों की जांच के लिए जांच संचालन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। इस संबंध में कल कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

May 9, 2024 3:11 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर रामगढ़ में चेकिंग अभियान, जांच के दौरान एक कार से पैंतालीस लाख, नब्बे हजार, पांच सौ रुपये जब्त

लोकसभा चुनाव को लेकर रामगढ़ में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बनखेता ओरमांझी टोल प्लाजा के पास कल देर शाम स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने जांच के दौरान एक कार से पैंतालीस लाख, नब्बे हजार, पांच सौ रुपये जब्त किये हैं। जब्त राशि सेल्स टैक्स की टीम को सौंप दी गई है। सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी है, इनकम टैक्स विभाग जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगा। जांच के दौरान व्यक्ति के पर्स से नोटबंदी के बाद प्रचलन से बाहर दो हजार रुपये के इक्कीस नोट...

May 9, 2024 3:08 PM

झारखंड में चक्रवातीय दबाव के कारण मौसम में बदलाव आया

झारखंड में चक्रवातीय दबाव के कारण मौसम में बदलाव आया है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज कहीं-कहीं तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे हो सकती है। कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने 13 मई तक के लिए वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश का भी पूर्वानुमान है।

May 10, 2024 9:12 PM

झारखण्ड उच्च न्यायालय ने मोबाइल एप्प और ई- सेवाओं की क्यूआर निर्देशिका जारी की

झारखण्ड उच्च न्यायालय ने मोबाइल एप्प और ई- सेवाओं की क्यूआर निर्देशिका जारी की। कल आयोजित ऐप लॉन्च कार्यक्रम में सभी न्यायाधीश, महाधिवक्ता, झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष सहित गई लोग मौजूद रहे। इस दौरान झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस चन्द्रशेखर ने कहा कि टेक्नोलॉजी ने अदालत की कार्यवाही को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। टेक्नोलॉजी की मदद से सभी कानूनी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से चल रही है। इस एप्प में झारखण्ड उच्च न्यायालय की ई-सेवाओं के तीन लाख एक्यावन हजार से अध...

May 9, 2024 3:03 PM

झारखंड में छठे चरण में होने वाले चुनाव में आज नाम वापसी का अंतिम दिन

झारखंड में छठे चरण में होने वाले चुनाव में आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। अब तक छठे चरण के लिए 22 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किए गए हैं। वहीं झारखंड में सातवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि का ने बताया कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रांची सहित चार संसदीय क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए दाखिल 118 नामांकन पत्रों में से 22 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं।

May 10, 2024 9:13 PM

लोक सभा चुनाव 2024 के लिए खूंटी और तोरपा विधान सभा क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी पोलिंग ऑफिसर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

लोक सभा चुनाव 2024 के लिए खूंटी और तोरपा विधान सभा क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी पोलिंग ऑफिसर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डिस्पैच सेंटर से लेकर मतदान केंद्र पर और मतदान के बाद की प्रक्रियाओं कीे विस्तार से जानकारी दी गई। कार्य और दायित्वों से अवगत कराया गया। आईएलएमएस एप्प के माध्यम से मतदान कर्मियों की कार्य कुशलता का टेस्ट लिया गया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, खूंटी लोकेश मिश्रा ने कहा कि आप सभी को चुनाव कार्य की तमाम प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया है। ...

May 10, 2024 9:14 PM

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण झारखंड दौरे पर पहुंचीं

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण झारखंड दौरे पर पहुंचीं। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और बेहतर झारखण्ड के संयुक्त कार्यक्रम शामिल हुईं। पूर्वी भारत में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित 'पूर्वी भारतः विकसित भारत का विकास इंजन' विषय में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने विचार रखे। उन्होने कहा कि राज्य में खनिज संपदा के कारण मैन्युफैक्चरिंग स्टेट बनने की संभावना है। लेकिन यहां की राजनीतिक भ्रष्टाचार के कारण विकास नहीं हो पा र...

May 9, 2024 2:55 PM

खूंटी में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

खूंटी में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ मारंगहातु में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

May 10, 2024 9:15 PM

सरायकेला: लेटेमदा रेलवे स्टेशन के पास हटिया- हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक हाथी की कटकर मौत

सरायकेला जिले के लेटेमदा रेलवे स्टेशन के पास बीते रात हटिया- हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक हाथी की कटकर मौत हो गई। घटना में रेल पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे घंटो रेल यातायात बाधित रहा।