May 10, 2024 5:03 PM

झारखंड उच्च न्यायालय में रांची के पूर्व उपायुक्त छविरंजन से जुड़े सेना के कब्जे वाली जमीन मामले में सुनवाई पूरी

झारखंड उच्च न्यायालय में रांची के पूर्व उपायुक्त छविरंजन से जुड़े सेना के कब्जे वाली जमीन मामले में सुनवाई आज पूरी हो गई। इस मामलेे में 14 मई को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। बता दें कि इस मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर पिछले साल ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड, मुहर और अन्य कागजात बरामद किये गये थे।

May 10, 2024 5:01 PM

हजारीबाग जिले के खिलाड़ियों ने देवघर में आयोजित तीसरी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

हजारीबाग जिले के खिलाड़ियों ने देवघर में आयोजित तीसरी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगित में शामिल हजारीबाग के 48 में से 20 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक हासिल किया है।

May 10, 2024 4:59 PM

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन तथा राजमहल से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन तथा राजमहल से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सीता सोरेन के नामांकन के बाद दुमका शहर के यज्ञ मैदान में एक चुनावी सभा होनी है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोगों को संबोधित करेंगे। संताल की तीनों सीटों गोड्डा, दुमका और राजमहल पर आज नामांकन हो रहे हैं। दोनों खेमे से रैली और जनसभाएं भी होंगी। झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्...

May 10, 2024 4:51 PM

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा सीट के गढ़वा जिले के रंका हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा सीट के गढ़वा जिले के रंका हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए इंडी गठबंधन की राजद प्रत्याशी ममता भुइयां को जिताने की अपील की।

May 10, 2024 4:49 PM

राजधानी रांची सहित राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होगी

राजधानी रांची सहित राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इसे लेकर रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी सिहंभूम, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़ में बारिश की संभावना है। इस दौरान इन जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं 11 और 12 मई को भी बारिश का पूर्वानुमान है।

May 10, 2024 4:42 PM

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा कल चतरा के सिमरिया स्थित मुरबे मैदान में आयोजित की जायेगी

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा कल चतरा के सिमरिया स्थित मुरबे मैदान में आयोजित की जायेगी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर केंद्रीय एजेंसियां और जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप-एसपीजी ने सभास्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं कल दोपहर बाद दो एमआई हेलीकॉप्टर ने मुरबे मैदान में घंटों तक लैंडिंग की प्रैक्टिस की। प्रधानमंत्री कल चतरा लोक सभाक्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह और हजारीबाग प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में चु...

May 10, 2024 4:15 PM

राजधानी रांची में चल रहे राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का समापन हुआ

राजधानी रांची में चल रहे राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का कल समापन हो गया। सोलह अंकों के साथ हरियाणा की टीम पहले स्थान पर रही जबकि पंद्रह अंकों के साथ झारखंड की टीम दूसरे स्थान पर रही। कल खेले गए अंतिम मैच में झारखंड को महाराष्ट्र ने हराया।

May 10, 2024 4:13 PM

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में ईडी ने जमीन के फर्जी डीड लिखने वाले मुंशी और दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में ईडी ने जमीन के फर्जी डीड लिखने वाले मुंशी और दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। बड़गाईं अंचल से जुड़े लगभग आठ एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े मामले में हजारीबाग कोर्ट के कर्मचारी मोहम्मद इरशाद के साथ कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मचारी और तापस घोष और संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इधर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी से ईडी ने कल रांची में पूछताछ की। बता दें कि संजीव लाल के नौकर के घर से ईडी ने लगभग ...

May 10, 2024 4:09 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में सरायकेला-खरसावां की चामी मुर्मू समेत अन्य हस्तियों को पद्मश्री और पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सरायकेला-खरसावां की चामी मुर्मू समेत अन्य हस्तियों को पद्मश्री और पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया। चामी मुर्मू को पर्यावरण और महिला सशाक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। बता दें कि इस वर्ष एक सौ बत्तीस पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गयी थी। जिसमें आधे से अधिक लोगों को बाईस अप्रैल को सम्मानित किया गया था। बाकी बचे लोगों को कल सम्मानित किया गया।

May 10, 2024 9:00 PM

रांची विश्वविद्यालय के कॉलेजों में नए सत्र में स्नातक के विभिन्न विषयों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 10 मई से खोल दिया जायेगा

रांची विश्वविद्यालय के कॉलेजों में इस नए सत्र में स्नातक के विभिन्न विषयों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 10 मई से खोल दिया जायेगा। पोर्टल 30 मई तक खुला रहेगा। स्नातक में नामांकन कराने के इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल में लॉगिन कर नियमानुसार कॉलेज और विषय का चयन कर नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और ओबीसी के विद्यार्थियों के लिए शुल्क पांच सौ रुपये और एससी/एसटी विद्यार्थियों के लिए शुल्क चार सौ रुपये निर्धारित किये गये हैं।