May 20, 2024 8:51 PM

गढ़वा-चोपन रेलखंड के नगर उंटारी रेलवे स्टेशन स्थित चेचरिया रेलवे ट्रैक पर ट्रेन चपेट में आने से दो युवकों की मौत

गढ़वा-चोपन रेलखंड के नगर उंटारी रेलवे स्टेशन स्थित चेचरिया रेलवे ट्रैक पर ट्रेन चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों किशोर एक समारोह में भाग लेने चेचरिया के समीप रेलवे ट्रैक के बगल स्थित एक रिश्तेदार के घर गए थे और रेलवे ट्रैक पर मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान युवक हटिया-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

May 20, 2024 8:50 PM

पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र के 326 मतदान केंद्रों पर 60.04 प्रतिशत वोट डाले गए

पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र के 326 मतदान केंद्रों पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले गए। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 60.04 प्रतिशत वोट डाले गए। भीषण गर्मी पड़ने के बाद भी मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। बताते चलें कि पांकी विधानसभा क्षेत्र चतरा लोकसभा का हिस्सा है और इस इलाके में पांचवें चरण में मतदान हुआ।

May 20, 2024 8:48 PM

कोडरमा संसदीय सीट और गांडेय विधान सभा उपचुनाव के लिए आज गिरिडीह जिले में मतदान शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न

कोडरमा संसदीय सीट और गांडेय विधान सभा उपचुनाव के लिए आज गिरिडीह जिले में मतदान शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। कोडरमा के निर्वाची पदाधिकारी सह गिरिडीह डीसी नमन प्रेयस लकड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि बगोदर , जमुआ धनवार और गांडेय विधान सभा क्षेत्र में कई बूथों पर मतदान के लिए लोग कतार में खड़े हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोगो को मतदान करने के बाद अंतिम प्रतिशत पता चलेगा। उन्होंने बताया कि मतदान शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

May 20, 2024 8:45 PM

राज्य के तीन लोकसभा सीटों और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में आम से लेकर खास मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

राज्य के तीन लोकसभा सीटों और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में आम से लेकर खास मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज सुबह से ही मतदाताओं में वोटिंग के लिए उत्साह देखा गया। केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने अपने परिवार के साथ कोडरमा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाराडीह में बने बूथ संख्या एक सौ छियानबे पर अपना वोट डाला। इधर चतरा में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं हजारीबाग में पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवन्त सिन्हा ने उत्क्रमित उच्च विद...

May 20, 2024 7:55 PM

पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने महिला कॉलेज चाईबासा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया

पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आज महिला कॉलेज चाईबासा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना के लिए चिह्नित कक्ष का अवलोकन किया और मतगणना कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

May 20, 2024 5:50 PM

छठे चरण में पच्चीस मई  को रांची लोकसभा सीट के होने वाले चुनाव  को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में

छठे चरण में पच्चीस मई  को रांची लोकसभा सीट के होने वाले चुनाव  को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां शांतिपूर्ण, भयमुक्त और हिंसा  रहित माहौल में सुनयोजित और व्यवस्थित  तरीके से  चुनाव कराने  के लिए  अठारह हजार आठ  सौ  बारह कर्मियों  को ड्यूटी  पर लगाए जाने को  लेकर सूची तैयार कर ली गई है।

May 20, 2024 5:44 PM

राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अबतक एक अरब इक्कीस करोड़ इक्यान्बे लाख रुपए मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी जब्त

राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से  अबतक  एक अरब इक्कीस करोड़ इक्यान्बे लाख रुपए मूल्य की अवैध सामग्री और  नकदी  जब्त की जा चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि आयकर विभाग के दायरे में लगभग पांच  करोड़,  सात लाख  बहत्तर हजार रुपए  की  नकद राशि और अन्य बहुमूल्य सामग्री की जांच की गई। इसके बाद जहां दो करोड़  निन्यान्बे लाख छियत्तर हजार रुपए मूल्य की सामग्री  जब्त कर  ली गई, वहीं  एक  करोड़ बासठ लाख इक्यावन हजार रुपए संबंधित  पक्षों को वापस  कर  दिए  गए। गौरतलब है कि ...

May 20, 2024 5:27 PM

देवघर जिला पुलिस ने मधुपुर और कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

देवघर जिला पुलिस ने मधुपुर और कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है । इनके पास से पांच मोबाइल फोन , चार सिम कार्ड और आठ एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। ये साइबर अपराधी समाज कल्याण विभाग का अधिकारी बनकर लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

May 20, 2024 4:36 PM

राज्य में तीन लोकसभा सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव में एक केंद्रीय मंत्री और तीन विधायकों समेत 54 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा

राज्य में तीन लोकसभा सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव में एक केंद्रीय मंत्री और तीन विधायकों समेत 54 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। चतरा सीट से 22, कोडरमा से 15 और हज़ारीबाग़ से 17  प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में चतरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कालीचरण सिंह और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी,  कोडरमा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अन्नपूर्णा देवी और सीपीआई एमएल के विनोद सिंह और हज़ारीबाग़ सीट पर भाजपा के मनीष जायसवाल तथा कांग्रेस के जे पी भाई पटेल  के बीच मुख्य मुकाबला है।

May 20, 2024 4:33 PM

राज्य के सभी जेलों में जेल अदालत और विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन

राज्य के सभी जेलों में कल जेल अदालत और विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । झालसा के निर्देश पर डालसा की ओर से आयोजित जेल अदालत में कई कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया। वहीं , सरकार द्वारा मिलने वाली वाली कानूनी सेवाओं की भी जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई गई। धनबाद में आयोजित जेल अदालत में दो कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया।