May 30, 2024 3:31 PM

सरायकेला: हृदयाघात के बाद प्राथमिक चिकित्सा के रूप में सीपीआर प्रदान करने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं

सरायकेला-खरसावां जिले के सिविल सर्जन के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में हृदयाघात के बाद प्राथमिक चिकित्सा के रूप में सीपीआर प्रदान करने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। कल कृषि बाजार उत्पादन समिति में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आदित्यपुर के सैकड़ों सब्जी विक्रेताओं को हृदयाघात के लक्षण और इससे बचाव की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रमिला कुमारी ने बताया कि हृदयाघात के बाद मरीज को सीपीआर देने से मरीज की मृत्यु को रोका सकता है।

May 20, 2024 9:14 PM

पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आज महिला कॉलेज चाईबासा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया

पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आज महिला कॉलेज चाईबासा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना के लिए चिह्नित कक्ष का अवलोकन किया और मतगणना कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

May 20, 2024 9:13 PM

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में आज झारखंड की तीन समेत देश के 49 सीटों के लिए छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में आज झारखंड की तीन समेत देश के 49 सीटों के लिए छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण  मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में कुल 695 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गया। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार इस चरण में करीब सतावन फीसदी मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल से सबसे अधिक 73 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं महाराष्ट्र में सबसे कम 48 दशमलव छह-छह फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में 52 दशमलव तीन पांच प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 54 दशलव दो एक प्रतिशत, झारखंड में 61 दशमलव नौ फीसदी, ...

May 20, 2024 9:11 PM

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया मुख्य सड़क स्थित भारत रबर कंपनी के मजदूरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया मुख्य सड़क स्थित भारत रबर कंपनी के मजदूरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया है। कोल्हान मजदूर कंपनी गेट जाम करते हुए मजदूरों ने धरना दिया। कंपनी प्रबंधन के साथ लोकसभा चुनाव के दिन मजदूरों को छुट्टी दिए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ ।  इस समस्या को लेकर मजदूरों ने कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष विधायक अरविंद सिंह से गुहार लगाई, कोल्हान मजदूर यूनियन के समर्थन से मजदूरों ने हड़ताल करते हुए गेट जाम किया।    

May 20, 2024 9:09 PM

धनबाद में सामान्य प्रेक्षक ने आज वासेपुर के उर्दू प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 87 और 88 का निरीक्षण किया

धनबाद में सामान्य प्रेक्षक ने आज वासेपुर के उर्दू प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 87 और 88 का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने मटकुरिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 71, 72, 73 का भी जायजा लिया। इधर धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने आज न्यू टाउन हॉल में बैठक कर विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों और कर्मियों को त्रुटि रहित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कह...

May 20, 2024 9:07 PM

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अगले दो दिनों तक राज्य में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई

राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात भी होने के आसार हैं। साथ में कुछ स्थानों पर 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसको लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

May 20, 2024 9:06 PM

पांचवे चरण में राज्य के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट के साथ ही गांडेय विधानसभा उपचुनाव में आज मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण

पांचवे चरण में राज्य के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट के साथ ही गांडेय विधानसभा उपचुनाव में आज मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। सवेरे सात बजे से शाम पांच बजे तक दिन भर वोटिंग हुई। इस दौरान संबंधित जिलों में लोकतंत्र का पर्व हर ओर देखने को मिला। वोटरों ने जमकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। खास और आम सभी ने मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लेकर जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाया। राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार इस चरण में इकसठ दशमलव नौ ...

May 20, 2024 9:03 PM

राज्य में लोकसभा चुनाव के शेष दो चरणों के लिए प्रचार का शोर और तेज

  राज्य में लोकसभा चुनाव के शेष दो चरणों के लिए प्रचार का शोर और तेज हो गया है। सभी दल आखिरी दो चुनावी रण को जीतने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता तूफानी दौरा कर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज बोकारो के चन्द्रपुरा और धनबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। श्री सोरेन ने लोगों कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावा इंडी गठ बंधन के कई नेता मौजूद थे। उधर प्रदेश भाजपा अध्य...

May 20, 2024 8:56 PM

रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और उम्मीदवारों के समक्ष समाहरणालय में 5 विधानसभा क्षेत्रों का रेंडमाइजेशन किया गया

रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और उम्मीदवारों के समक्ष समाहरणालय में आज पांच विधानसभा क्षेत्रों का रेंडमाइजेशन किया गया। उपायुक्त ने एनआईसी में रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के कुल बैलेट यूनिट 114, कंट्रोल यूनिट 89, वीवीपीटीएस 24 का ईवीएम का फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन किया।

May 20, 2024 8:53 PM

यूपीएससी आइएफएस 2023 के घोषित परिणाम में गढ़वा की ऋत्विका पांडेय देश भर में प्रथम रैंक हासिल किया

यूपीएससी आइएफएस 2023 के घोषित परिणाम में गढ़वा की ऋत्विका पांडेय देश भर में प्रथम रैंक हासिल किया है। गढ़वा प्रखंड के कुंडी गांव निवासी विजय पांडेय की पुत्री ऋतविका की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से संपन्न हुयी है. उसके भाई प्रियांशु पांडेय भी आइपीएस हैं और इस समय शिमला में एसपी के पद पर कार्यरत हैं।