June 7, 2024 6:20 PM

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 11 जून को राज्य की विकास योजनाओं के साथ-साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 11 जून को राज्य की विकास योजनाओं के साथ-साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में दिन के 11 बजे से आयोजित बैठक में श्री सोरेन वारंट की तामील, अपराध के साथ-साथ अबुआ आवास योजना, सर्टिफिकेट केस, भूमि सुधार राजस्व विभाग सहित सभी विभागों की योजनाओं की स्थिति की बारी-बारी से समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को देखते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिखा है और योजनाओं की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट योजना विकास विभाग...

June 7, 2024 2:55 PM

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत अगले चरण में होनेवाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत अगले चरण में होनेवाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी है। इसके तहत कक्षा एक से पांच तक के लिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए 12 जून से तथा कक्षा छह से आठ के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए 23 जून से परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न केंद्रों पर ली जायेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र से सं...

June 7, 2024 2:54 PM

देवघर में सावन के महीने में लगनेवाले राजकीय श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर उपायुक्त विशाल सागर ने बैठक की

देवघर में सावन के महीने में लगनेवाले राजकीय श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर उपायुक्त विशाल सागर ने कल बैठक की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार कार्ययोजना और प्रस्तावित बजट पर चर्चा की। श्रीसागर ने बाकी विभागों को भी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

June 7, 2024 2:52 PM

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्यभर में अगले महीने आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम चलाने के लिए मुख्य सचिव एल ख्यांगते और विभागीय सचिवों को निर्देश दिया

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्यभर में अगले महीने आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम चलाने के लिए मुख्य सचिव एल ख्यांगते और विभागीय सचिवों को निर्देश दिया है। श्रीसोरेने ने इसे लेकर ब्लू प्रिंट तैयार करने का भी निर्देश दिया है। वहीं मुख्यमंत्री 11 जून को राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे। समीक्षा बैठक को देखते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिखकर योजनाओं की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट योजना विकास विभाग के माध्यम से मांगा है।

June 7, 2024 2:50 PM

देवघर जिले की पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर लोगों के खाते से रुपये उड़ानेवाले पांच साइबर अपराधियों को कल गिरफ्तार किया

देवघर जिले की पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर लोगों के खाते से रुपये उड़ानेवाले पांच साइबर अपराधियों को कल गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर साइबर डीएसपी राजा मित्र के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने जिले के पथरौल और कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इन साइबर अपराधियों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन और अलग-अलग कंपनियों के 11 सिम कार्ड बरामद किये हैं।

June 7, 2024 2:34 PM

यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन कल किया जायेगा

ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रांची-पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन कल किया जायेगा। यह ट्रेन कल रांची से दोपहर दो बजकर दस मिनट पर प्रस्थान करेगी और रात ग्यारह बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन नौ जून को पटना से रात नौ बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह पांच बजे रांची पहुंचेगी। नौ जून को बिहार आईटीआई कैट की परीक्षा को लेकर एक ट्रिप के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है। वहीं विकास कार्यों के कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन नौ जून को प...

June 7, 2024 2:30 PM

आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा– 33,000 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी

राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि तैंतीस हजार (33000) शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी। श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय और स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। बच्चे अपनी मातृभाषा में पढ़ेंगे तो स्कूलों में उपस्थिति बढ़ेगी। इसे लेकर राज्य सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्णय लिया है।

May 30, 2024 7:35 PM

रांची: मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव पर रोक लगाने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता और सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में बैठक

रांची में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव पर रोक लगाने के उद्देश्य से आज नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता और सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय़ लिया गया।

May 30, 2024 7:33 PM

गुमला जिला मुख्यालय स्थित विज्ञान केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का समापन

गुमला जिला मुख्यालय स्थित विज्ञान केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का आज समापन किया गया । इस तीन दिवसीय समर कैंप में थ्रीडी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स तथा विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों से बच्चों को अवगत कराया गया। इस मौके पर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी 28 प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।  

May 30, 2024 7:28 PM

राजधानी रांची के श्यामली स्थित सेल एमटीआई सभागार में इस्पात पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

राजधानी रांची के श्यामली स्थित सेल एमटीआई सभागार में आज इस्पात पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस सम्मलेन की शुरुआत इस्पात मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने की। मेकॉन और सेल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव ने कहा कि देश को स्टील निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत इस्पात के क्षेत्र में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। इस दौरान उन्होंने इस्पात उत्पादन बढ़ाये जाने पर जोर दिया।