June 14, 2024 6:14 PM

कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में रांची के रहने वाले एक युवक की भी मौत

कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में रांची के रहने वाले एक युवक की भी मौत हुई है। रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले 22 वर्षीय अली हसन 18 दिन पहले ही नौकरी के लिए कुवैत गए थे। अली हसन का शव आज रांची एयरपोर्ट लाया जायेगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

June 14, 2024 6:13 PM

Jharkhand: राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु

राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मतदाता सूची में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर बीएलओ मतदाता सूची में सुधार की पहल करेंगे।

June 14, 2024 4:08 PM

जामताड़ा की उपायुक्त कुमुद सहाय ने जिला तकनीकी विभाग की समीक्षा बैठक की

जामताड़ा की उपायुक्त कुमुद सहाय ने कल जिला तकनीकी विभाग की समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय सीमा के अंदर विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त में लघु सिंचाई विभाग के अधीन चल रही तेईस, मुख्यमंत्री ग्राम सेतू की सात और पथ प्रमंडल की आठ योजनाओं को इस माह के अंत तक पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत 722 लाभुकों का ब्याज माफ किया गया है।

June 14, 2024 4:07 PM

चतरा: बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत एक हजार पांच सौ एकड़ भूमि पर फलदार और इमारती लकड़ियों वाले पौधे लगाए जायेंगे

चतरा जिले में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत एक हजार पांच सौ एकड़ भूमि पर फलदार और इमारती लकड़ियों वाले पौधे लगाए जायेंगे। मनरेगा के चालू वित्त वर्ष में जिले में योजना के तहत 63 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए जायेंगे। जिले के उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल ने बताया कि योजना का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। उधर चतरा के गिद्धौर प्रखंड में मनरेगा के कुएं किसानों के लिए इस गर्मी में वरदान साबित हो रहे हैं। भीषण गर्मी और लू के कारण जिले के अधिकांश जलाशय और ...

June 14, 2024 4:06 PM

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार की ओर से लोगों को रसोई गैस में सब्सिडी देने का निर्णय लिया

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार की ओर से लोगों को रसोई गैस में सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आयुषमान भारत योजना से वंचित परिवारों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बिजली उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का दायरा बढ़ाने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को झारखंड में पेसा कान...

June 14, 2024 4:04 PM

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी, फर्जीवाड़ा और बिजली बिल की शिकायत से निबटने के लिए आधिकारिक व्हाट्एप नंबर जारी किया

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी, फर्जीवाड़ा और बिजली बिल की शिकायत से निबटने के लिए आधिकारिक व्हाट्एप नंबर जारी किया है। इस नंबर के जरिए उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की शिकायत करने की सुविधा दी जायेगी। जेबीवीएनएल के निदेशक केके वर्मा ने बताया कि बाजार में जेबीवीएनएल के नाम पर फर्जीवाड़ा की शिकायत लागतार मिल रही है जिससे निबटने के लिए आधिकारिक व्हाट्एप नंबर जारी किया है। उपभेाक्ता व्हाट्एप नंबर 94311-35503 को अपने मोबाइल में सेव करके उसमें हाई लिखते ही वह एक्टिव हो जाएगा।

June 14, 2024 3:56 PM

रांची: जमीन घोटाला मामले के आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में दायर जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई

रांची के बरियातू स्थित बड़गाई की 8 दशमलव आठ छह एकड़ जमीन घोटाला मामले के आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में दायर जमानत अर्जी पर कल सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई। इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। ईडी की ओर से बताया कि हेमंत सोरेन ने अनधिकृत रूप से बड़गाईं अंचल की आठ एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जा कर रखा है, जो पीएमएलए 2002 में निहित प्रावधानों के तहत मनी लाउंड्रिंग है। वहीं हेमंत सोरेन की ओर से कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है।...

June 14, 2024 3:54 PM

कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की

कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कल मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सिमडेगा जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी की जानकारी दी। विधायक ने ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने वंचित परिवारों को जल जीवन मिशन योजना से जोड़ने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

June 14, 2024 4:00 PM

झारखंड में पेसा कानून की नियमावली लागू करने का प्रयास शुरू

झारखंड में पेसा कानून की नियमावली लागू करने का प्रयास शुरू हो गया है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने कल मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पेसा कानून की नियमावली को लेकर विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में एक बेहतर पेसा नियमावली लागू करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

June 14, 2024 3:48 PM

JHARKHAND: राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया

राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने चयन प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसमें सरकार की नियमावली और रोस्टर का हर हाल में पालन होना चाहिये। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और जेएसएससी के अध्यक्ष से झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा...