August 26, 2024 7:31 PM

Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज एक बार फिर दिल्ली पहुंचे

राजनीतिक सरगर्मी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज एक बार फिर दिल्ली पहुंचे हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि श्री सोरेन के दोबारा दिल्ली जाने से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा फिर तेज हो गयी है। मंत्रियों के करीबियों की माने तो नयी दिल्ली में वे आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और आगे की राजनीतिक रणनीति का खुलासा करेंगे।   इस बीच झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने कहा है कि चंपाई सोरेन काफी अनुभवी नेता हैं और उनके भाजपा में आने से पार्टी...

August 26, 2024 3:03 PM

मौसम विभाग ने आज बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

झारखंड में मॉनसून अभी मजबूत स्थिति में है। मौसम विभाग ने आज बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गोड्डा, पाकुड़, दुमका और साहेबगंज में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने सितंबर के पहले सप्ताह से मौसम साफ होने के संकेत दिये हैं।

August 26, 2024 2:59 PM

झारखंड समेत देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

झारखंड समेत देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। इस अवसर पर कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता और नृत्य नाटिका का मंचन किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रांची में दो दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपनाते हुए देश के विकास में योगदान देने ...

August 26, 2024 2:53 PM

सरायकेला नगर पंचायत के 37 सफाई कर्मी और कुछ अनुबंधकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए

सरायकेला नगर पंचायत के 37 सफाई कर्मी और कुछ अनुबंधकर्मी सेवा नियमित करने समेत कुल छह मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आज सुबह से ही सभी आंदोलनरत कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय के बाहर मुख्य गेट पर हड़ताल पर डटे हुए हैं। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेड्रेशन के स्थानीय इकाई के अध्यक्ष दीपक मुखी ने बताया कि कई वर्षों से वे मानदेय के आधार पर कार्य कर रहे हैं इसलिए कर्मियों की सेवा नियमित की जाए।

August 26, 2024 2:51 PM

आतंकी संगठन अलकायदा के इंडियन सब-कॉन्टीनेंट मॉड्यूल के सरगना रांची के डॉ इश्तियाक अहमद के करीबी बबलू खान से इडी पूछताछ करेगी

आतंकी संगठन अलकायदा के इंडियन सब-कॉन्टीनेंट मॉड्यूल के सरगना रांची के डॉ इश्तियाक अहमद के करीबी बबलू खान से इडी आज पूछताछ करेगी। बबलू खान एक निजी अस्पताल का संचालक है। इडी की टीम आतंकी संगठन का पैसा जमीन और अस्पताल में निवेश होने का पता लगायेगी। इधर डॉ इश्तियाक से पूछताछ में पता चला है कि वह पढ़े-लिखे युवाओं को आतंकी संगठन से जोड़ रहा था। इसमें इंजीनियर और डॉक्टर भी शामिल हैं। इन्हें सुनियोजित तरीके से ट्रेंड करने की तैयारी थी। इससे पहले की पूछताछ में आरोपी चिकित्सक ने बताया था कि रांची के चान्हों...

August 26, 2024 2:46 PM

हजारीबाग: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को मदद देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

हजारीबाग जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को मदद देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने इस योजना के महत्व और इससे लाभार्थियों के जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।

August 26, 2024 2:39 PM

रोजगार के लिए तमिलनाडु गये दुमका और गोड्डा के 11 मजदूरों को बंधक बनाने का आया मामला

रोजगार के लिए तमिलनाडु गये दुमका और गोड्डा के 11 मजदूरों को बंधक बनाने का मामला आया है। सभी मजदूर आदिवासी एवं पहाड़िया समुदाय से हैं। बंधक बने मजदूरों के परिजनों से पैसे की मांग की जा रही है। परिजनों ने आवेदन देकर जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से मजदूरों की सकुशल घर वापसी की गुहार लगायी है।

August 24, 2024 12:52 PM

Jharkhand: भाजपा ने आज सभी जिलों के एसपी कार्यालय और थानों के सामने सरकार का पुतला दहन करने का फैसला किया

राज्य सरकार की कथित तानाशाही के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आज सभी जिलों के एसपी कार्यालय और थानों के सामने सरकार का पुतला दहन करने का फैसला किया है। राज्य सरकार की विफलता और परीक्षाओं में धांधली मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कल रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्यव्यापी युवा आक्रोश रैली निकाली थी। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया था। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गये हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग ...

August 24, 2024 12:49 PM

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किसानों और सहकारी समितियों के सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता दोहरायी

राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किसानों और सहकारी समितियों के सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता दोहरायी है। जमशेदपुर के साकची प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन के दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच पांच करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सरकार कई कदम उठा रही है।

August 24, 2024 12:45 PM

हजारीबाग जिले में चलाये जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का केन्द्रीय टीम ने जायजा लिया

हजारीबाग जिले में चलाये जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का केन्द्रीय टीम ने जायजा लिया। टीम में डब्ल्यूएच और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। इस क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार सहित पूरे पुलिस विभाग को टीम द्वारा फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया गया। केन्द्रीय अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिशा निर्देश भी दिये।