September 14, 2024 3:51 PM
बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, गांडेय के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा और पूर्व डीएसपी नवनीत हेम्ब्रम भाजपा में शामिल होंगे
बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, गांडेय के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा और पूर्व डीएसपी नवनीत हेम्ब्रम आज भाजपा में शामिल होंगे। दोपहर बाद रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी जायेगी। मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के भी मौजूद रहने की संभावना है।