June 21, 2024 4:04 PM

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हुई वर्षा के कारण लोगों को गर्मी से मिली राहत

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हुई वर्षा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में कमी आयी है। कल सबसे अधिक वर्षा खूंटी में दर्ज की गयी। पलामू और गढ़वा में भी तापमान में कमी आयी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून झारखंड में प्रवेश कर सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि एक-दो दिनों में हुई वर्षा के आधार पर मॉनसून के प्रवेश की घोषणा की जाएगी।

June 20, 2024 8:04 PM

मौसम विभाग के अनुसार मानसून धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है

मौसम विभाग के अनुसार मानसून धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। इधर, आज शाम राजधानी रांची में तेज हवा और गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि कल उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 22 जून के लिए भी तेज हवाओं के साथ वर्षा एवं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

June 14, 2024 3:59 PM

मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड में 16 जून तक भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया

मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड में 16 जून तक भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। केंद्र के अनुसार राज्य के अठारह जिलों में हीट वेव जारी है। कल पलामू, चतरा, गढ़वा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि इस बार राज्य में मॉनसून 20 जून तक प्रवेश करेगा। पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना था, जो अब कमजोर पड़ गया, इसके कारण मॉनसून की गति धी...

June 7, 2024 2:45 PM

रांची, गढ़वा और सरायकेला समेत राज्य के अधिकांश जिलों में आज से 10 जून तक हीट वेव चलेगी

रांची, गढ़वा और सरायकेला समेत राज्य के अधिकांश जिलों में आज से 10 जून तक हीट वेव चलेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी तथा उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू चलेगी। रांची में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि नौ जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन तापमान में वृद्धि होगी, जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओऱ दक्षिण...

May 30, 2024 4:10 PM

गर्मी का प्रकोप: पिछले चौबीस घंटों के दौरान रांची समेत प्रदेश के 18 जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक

राज्यभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान रांची समेत प्रदेश के अठारह जिलों का अधिकतम तापमान बयालिस डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। गढ़वा जिले का तापमान अड़तालिस तो पलामू जिले का तापमान सैंतालीस दशमलव  सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में कल इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा बयालिस डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग ने आज पलामू, गढ़वा और चतरा के लिए सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, भीषण गर्मी से हजारीबाग के पदमा में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो...

May 20, 2024 9:07 PM

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अगले दो दिनों तक राज्य में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई

राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात भी होने के आसार हैं। साथ में कुछ स्थानों पर 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसको लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

May 20, 2024 9:02 PM

राज्य के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव, कई इलाकों में भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान

राज्य के मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। राज्य के कई इलाकों में जहां भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान हैं, वहीं रांची समेत कुछ जिलों में बारिश ने चढ़ते पारा पर विराम लगा दिया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के वैज्ञानिकों के मुताबिक गुमला, खूंटी, रांची जिले के कुछ भागों में आज गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी होने के आसार हैं। साथ में कुछ स्थानों पर 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केन्द्र ने ऑरेंज अलर्ट जा...

May 20, 2024 4:14 PM

मौसम विभाग ने रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा और खूंटी समेत कुछ और इलाकों में आज भी तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया

मौसम विभाग ने रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा और खूंटी समेत कुछ और इलाकों में आज भी तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम में यह बदलाव 25 मई तक देखने को मिल सकता है । इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवा चलने और वज्रपात की भी आशंका है। वहीं, पलामू और संताल क्षेत्र में आज हीट वेव का असर देखने को मिलेगा।  इससे पहले कल रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

May 10, 2024 4:49 PM

राजधानी रांची सहित राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होगी

राजधानी रांची सहित राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इसे लेकर रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी सिहंभूम, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़ में बारिश की संभावना है। इस दौरान इन जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं 11 और 12 मई को भी बारिश का पूर्वानुमान है।