September 17, 2024 5:09 PM

मौसम विभाग ने झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राहत मिलने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राहत मिलने की संभावना व्यक्त की है । रांची मौसम केन्द्र वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने आकाशवाणी को बताया कि पलामू समेत राज्य के पश्चिमी भाग को छोड़कर अन्य हिस्सों में लगातार बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

September 17, 2024 3:02 PM

झारखंड: प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई जगहों पर जान माल की क्षति भी पहुंची

प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई जगहों पर जान माल की क्षति भी पहुंची है। नदियों, नालों और डैमों का जलस्तर उफान पर है। हमारे दुमका जिले के संवाददाता ने बताया कि उपराजधानी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। तीन दिनों में मूसलाधार वर्षा से मयूराक्षी, भुरभुरी, सिद्धेश्वरी ब्राह्मणी सहित सभी नदियां उफान पर हैं । मसानजोर डैम के निकट भूस्खलन से दो दुकान जमीनदोज हो गई। इधर रांची जिले मे भारी बारिश को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सत...

September 14, 2024 7:31 PM

रांची समेत राज्य के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश जारी

रांची समेत राज्य के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश जारी है।  मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में राजधानी रांची समेत खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

September 4, 2024 6:49 PM

मौसम विभाग ने राज्यभर में आज से अगले तीन दिनों तक हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज से अगले तीन दिनों तक हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं पूरे राज्य में अगले तीन दिनों तक वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।    

September 4, 2024 6:48 PM

राज्यभर के साथ ही पलामू जिले में भी 10 सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा

राज्यभर के साथ ही पलामू जिले में भी 10 सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसे लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस दौरान ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन शिकायतें भी सुनी जायेंगी।    

August 26, 2024 7:53 PM

मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों पलामू, गुमला और लातेहार में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों पलामू, गुमला और लातेहार में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मानसून अभी मजबूत स्थिति में है।

August 26, 2024 3:03 PM

मौसम विभाग ने आज बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

झारखंड में मॉनसून अभी मजबूत स्थिति में है। मौसम विभाग ने आज बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गोड्डा, पाकुड़, दुमका और साहेबगंज में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने सितंबर के पहले सप्ताह से मौसम साफ होने के संकेत दिये हैं।

August 24, 2024 12:39 PM

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया गया

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर निम्न दवाब का क्षेत्र कायम है, जिसका असर राज्य में दिख रहा है।

June 21, 2024 8:21 PM

झारखंड में मानसून ने दिया दस्तक, संथाल परगना के इलाके में आज से मौसम बदला

झारखंड में मानसून दस्तक दे दी है। संथाल परगना के इलाके में आज से मौसम बदल गया है। आने वाले 72 घंटे में पूरे राज्य में इसका असर देखने को मिलेगा। इस बार राज्य में मानसून का प्रवेश 11 दिनों की देरी से हुआ है। रांची में आज दूसरे दिन भी दोपहर बाद झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में जोरदार बारिश की संभावना जतायी है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कई हिस्सों में वज्रपात के ...

June 21, 2024 4:18 PM

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून का थोड़ा और विस्तार हुआ

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून का थोड़ा और विस्तार हुआ है। 22 जून तक मानसून के आगमन के सकारात्मक संकेत झारखंड और उससे सटे हिस्सों में देखने को मिल सकते हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने झारखंड के उत्तरी पूर्वी एवं दक्षिण पूर्व भाग में आज 21 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 23 जून को उत्तर पूर्वी संथाल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। राज्य में आने वाले दिनों में धीरे-धीरे मानसून का विस्तार देखने को मिलेगा और गर्मी से भी...