September 22, 2024 8:21 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। रांची में संवाददाताओं से बातचीत में श्री भट्टाचार्य ने कहा कि अपने राज्यों को छोड़कर बाहर से भाजपा नेताओं का झारखंड आना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राज्य सरकार के हर निर्णयों से घबरा गये हैं।  

September 22, 2024 3:44 PM

केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, इसमें झारखंड से कुर्मी समाज के एक नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जायेगी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, इसमें झारखंड से कुर्मी समाज के एक नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जायेगी। श्री चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। इसके संकेत भाजपा की परिवर्तन यात्रा में देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में चुनाव समिति की बैठक होगी।

September 22, 2024 3:34 PM

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर कल रांची आयेगी

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर कल रांची आयेगी। टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त  समेत तीनों चुनाव आयुक्त शामिल होंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि आयोग, रांची में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी और केंद्रीय बल समन्वयक से भी मुलाकात करेगा। आयोग की टीम सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य सच...

June 14, 2024 7:09 PM

Jharkhand: राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु

राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरु कर दी गयी है। इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मतदाता सूची में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर बीएलओ मतदाता सूची में सुधार की पहल करेंगे।