September 21, 2024 8:29 PM

उत्तरी जापान में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ तथा भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत ,सात अन्य लापता

      उत्तरी जापान के इशिकावा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ तथा भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य लापता हैं।     मौसम विभाग की क्षेत्र में भीषण बाढ़ की चेतावनी के बाद लगभग 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर ले जाया गया है।        

August 29, 2024 9:03 PM

जापान में चक्रवाती तूफान शानशान से प्रभावित कागोसीमा में भारी वर्षा, तीन लोगों की मृत्‍यु, 82 घायल  

          जापान में चक्रवाती तूफान शानशान से प्रभावित कागोसीमा में भारी वर्षा हुई और आंधी आई जिसमें तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई है, 82 लोग घायल है और एक लापता बताया जाता है। स्‍थानीय समाचारओं के अनुसार गामागोरी शहर में भूस्‍खलन की घटना में तीन लोगों की मृत्‍यु हुई और दो लोग घायल है। शानशान तूफान के कारण यातायात और बिजली तथा जल व्‍यवस्‍था अस्‍त-व्‍यस्‍त है।     जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इस आपदा से निपटने के बारे में विचार-विमार्श के लिए मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई और नागरिकों से अ...

August 14, 2024 12:13 PM

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सितंबर में हो जाएंगे पद मुक्त

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि वे सितंबर में पद मुक्त हो जाएंगे। 67 वर्षीय श्री किशिदा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में अपने दोबारा चुनाव न लड़ने के निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को एक नई शुरुआत की आवश्यकता है।     श्री किशिदा वर्ष 2021 से जापान के प्रधानमंत्री हैं और भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद उनका समर्थन घट रहा है। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी 1955 से लगभग लगातार सत्ता में है और पार्टी ने श्री किशिदा की घोषणा...

August 2, 2024 10:05 AM

जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और व्यापार जगत के प्रमुखों से की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात 

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकिशिरो और उनके प्रतिनिधिमंडल तथा व्यापार जगत के प्रमुखों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने जापान से और अधिक निवेश के लिए भारत में अनुकूल व्यापार माहौल और किए गए सुधारों का उल्लेख किया। उन्‍होंने प्रतिनिधिमंडल को व्यापार के लिए भारत सरकार के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।     इस बैठक ने भारत और जापान के बीच मजबूत विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी तथा परस्पर हित और सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित किया। साथ ही दोनों ...

July 31, 2024 11:59 AM

जापान: राजधानी टोक्यो में आया भूकंप, तीव्रता 4.7 मापी गई

आज सुबह जापान की राजधानी टोक्यो में 4.7 की तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि भूकंप टोक्यो, कानागावा और चिबा प्रान्त के इलाकों में स्थानीय समयानुसार सुबह 1 बजकर 47 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों से कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

July 8, 2024 11:43 AM

जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप

जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में आज सवेरे 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। स्थानीय मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप भारतीय समयानुसार देर रात एक बजकर 32 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह से 530 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।   भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या क्षति की कोई सूचना नहीं है।

July 5, 2024 9:43 AM

मई 2023 के शिखर सम्मेलन में तय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में  क्‍वाड सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने  की  विभिन्न कार्य 

क्‍वाड सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मई 2023 के शिखर सम्मेलन में तय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में क्वाड के विभिन्न कार्य समूहों की प्रगति की समीक्षा की। भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के क्वाड के वरिष्ठ अधिकारियों की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3 जुलाई को आयोजित हुई थी।   बैठक का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव, से के. नागराज नायडू, रणनीतिक योजना और समन्वय समूह के प्रभारी उप सचिव-, ऑस्ट्रेलिया के विदेशी मामलों और व्यापार विभाग से एली लॉसन, जापान के विदेश...

June 15, 2024 7:26 AM

जी-7 शिखर सम्‍मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इटली में की जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल इटली में जी-7 शिखर सम्‍मेलन से इतर, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ बैठक की। श्री मोदी ने कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में भी जापान के साथ संबंधों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।   भारत और जापान के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भागीदारी है। इनमें मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना और भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता साझेदारी शामिल हैं। बैठक में, दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग संबंधी मौजूदा कार्यों की समीक्षा भी की।