July 26, 2024 2:03 PM

मार्च 2027 तक देशभर में 25 हजार प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने का सरकार ने रखा लक्ष्य: रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल  

  सरकार ने 31 मार्च 2027 तक देशभर में 25 ह‍जार 'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र' खोलने का लक्ष्य रखा है। रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि पिछले महीने जून तक देश भर में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों में 547 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। सुश्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत 2 हजार 47 दवाओं और तीन हजार सर्जिकल और चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों को सुलभता से उपलब्‍ध कराने के लिये प्रयास किया जा रहा है...

July 18, 2024 9:37 AM

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मॉरीशस में भारत के पहले विदेशी जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन किया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल मॉरीशस में भारत के पहले ऐसे जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन किया जो विदेश में स्थित है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनॉथ भी इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि इस औषधि केन्‍द्र की स्‍थापना का वादा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वर्ष के शुरू में किया था जिसे अब पूरा किया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत-मॉरीशस स्वास्थ्य साझेदारी परियोजना के अंतर्गत भारत में निर्मित और सस्ती दवाओं की आपूर्ति की जाएगी ताकि...