June 16, 2024 8:31 AM

जम्मू-कश्मीर: उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने राज्‍य में आतंकी ढांचे को धवस्‍त करने के लिए प्रशासन को सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने राज्‍य में आतंकी ढांचे को धवस्‍त करने के लिए प्रशासन को सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा या सहयोग देने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।      श्रीनगर में कल एक उच्च स्तरीय बैठक में, श्री सिन्‍हा ने श्री अमरनाथ जी यात्रा, योग दिवस और ईद-उल-अजहा के लिए तैयारियों पर प्रशासन से चर्चा की। श्री सिन्‍हा ने प्रदेश की विकास योजनाओं में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। 

June 16, 2024 8:04 AM

गृहमंत्री अमित शाह उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा  

गृहमंत्री अमित शाह आज एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।  बैठक में, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव और सेना, पुलिस तथा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। श्री अमित शाह ने शुक्रवार को भी नई दिल्‍ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।   

June 12, 2024 1:39 PM

जम्मू-कश्मीर: वार्षिक खीर भवानी मेले के लिए 5000 से अधिक लोगों ने जम्मू से अपनी यात्रा शुरू की

जम्मू-कश्मीर में पांच हजार से अधिक लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर में वार्षिक खीर भवानी मेले के लिए आज जम्मू से अपनी यात्रा शुरू की। इनमें ज्यादातर कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग हैं। चार दिन की इस तीर्थयात्रा को जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, राहत आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी और प्रमुख कश्मीरी पंडित नेताओं ने जम्मू शहर के बाहरी इलाके नगरोटा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।       ज्येष्ठ अष्टमी पर आयोजित किया जाने वाला वार्षिक खीर भवानी मेला 14 जून को गांदरबल के तुलमुल्ला, कुपवाड़ा के टिक्कर, अ...

June 12, 2024 12:24 PM

जम्मू-कश्मीर: तीर्थयात्रियों की बस पर हमले में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी

जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों की कई विशेष परिचालन टीमों ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन रियासी और राजौरी जिलों के घने जंगलों में तलाशी अभियान जारी रखा। इस हमले में सात तीर्थयात्रियों, बस चालक और कंडक्टर सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी और 43 तीर्थयात्री घायल हो गए थे। इनमें ज्यादातर यूपी, राजस्थान और दिल्ली के थे। हमले के बाद बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया और कई लोगों को पूछताछ के लिए हिर...

June 12, 2024 7:41 AM

जम्मू-कश्मीर: तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में शामिल आतंकियों पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित, पुलिस ने स्केच भी जारी किया

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हाल ही में हुए हमले में शामिल आतंकवादियों के बारे में सूचना देने के लिए पुलिस ने 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से आतंकवादियों का स्केच तैयार किया गया है। रियासी पुलिस ने आम जनता से आतंकवादियों के बारे में पुख्ता जानकारी देने के लिए इन फोन नम्बरों पर सूचित करने को कहा है। एस एस पी-रियासी - 9205571332, ए एस पी-रियासी - 9419113159, डी एस पी-पौनी - 7051003214, एस एच ओ-रनसू - 7051003213 और पी सी आर-रियासी - 9622...

June 12, 2024 7:53 AM

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में कल शाम कठुआ के हीरानगर सेक्टर के सैदा सुखल क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। स्‍थानीय लोगों की ओर से गोलीबारी किए जाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने गांव की घेराबंदी की है। इस घटना में एक स्थानीय व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो आतंकवादियों के अभी भी वहां छिपे होने की आशंका है।

June 11, 2024 12:20 PM

जम्मू-कश्मीर: एनएच-44 पर नाशरी और बनिहाल के बीच मरम्मत कार्य के चलते आज रात बंद रहेगा यातायात

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 पर नाशरी और बनिहाल के बीच यातायात मरम्मत कार्य के कारण आज रात बंद रहेगा। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ जरूरी मरम्मत कार्य के कारण राजमार्ग पर आज शाम 6 बजे के बाद काजीगुंड से रामबन की ओर किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। यातायात विभाग ने यात्रियों को काम पूरा होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।