July 10, 2024 10:16 AM

श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ 4,627 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

  अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 4,627 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास के आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों के इस जत्थे ने आज सुबह 185 वाहनों के काफिले के साथ प्रस्‍थान किया। इसमें 3,422 पुरुष, 1,027 महिलाएं, 26 बच्‍चे, 137 साधु और 15 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 1,800 से अधिक तीर्थयात्री आज तड़के बालटाल से और 2,773 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर से रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की आगे की यात्रा पर जाएंगे।

July 8, 2024 12:15 PM

जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पोनी एम्बुलेंस सेवा शुरू की

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, कश्मीर ने श्री अमरनाथ जी यात्रा 2024 के लिए एक 'पोनी एम्बुलेंस' सेवा शुरू की है, जो तीर्थयात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान कर रही है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह के मार्गदर्शन में और स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. मुश्ताक अहमद राथर द्वारा परिकल्पित इस अभिनव पहल को यात्रियों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया है। पोनी एम्बुलेंस, मेडिकल किट और ऑक्सीजन सिलेंडर से सुसज्जित घोड़े पर सवार एक आपातका...

July 8, 2024 11:14 AM

श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ 5,803 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था 

पवित्र अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए 5,803 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 218 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 4,521 पुरुष, 1,139 महिलाएं, 9 बच्चे, 124 साधु और 10 साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 1,862 तीर्थयात्री सुबह 3 बजे बालटाल के लिए और 3,941 सुबह 4 बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।  

July 5, 2024 9:48 AM

अमरनाथ यात्रा:  जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से तीर्थयात्रियों का 7वां जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 7 हजार 919 तीर्थयात्रियों का 7वां जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री शुक्रवार को सुबह 259 काफिलाों में आधार शिविर से रवाना हुए। इनमें 5 हजार 241 पुरुष, 1 हजार 435 महिलाएं, 16 बच्चे, 214 साधु और 13 साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 2 हजार 542 बालतल के लिए, जबकि 4 हजार 377 पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए जहां से वे पवित्र गुफा की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।

July 4, 2024 10:01 AM

कश्मीर घाटी में श्री अमरनाथ वार्षिक तीर्थयात्रा सुचारु रूप से जारी

कश्मीर घाटी में श्री अमरनाथ वार्षिक तीर्थयात्रा सुचारु रूप से जारी है। तीर्थयात्री भगवान शिव के दर्शन के लिए दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहे हैं। अमरनाथ यात्रा पिछले महीने की 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाप्त होगी, उस दिन रक्षाबंधन भी है।

July 4, 2024 12:17 PM

कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर स्थित यात्री निवास शिविर से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रियों का एक और जत्था

अमरनाथ यात्रियों का एक और जत्था आज सुबह जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास शिविर से कड़ी सुरक्षा के बीच 219 वाहनों के काफिले में कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 5696 यात्री शामिल हैं। इनमें से 1591 पुरुष, 360 महिलाएं, पांच बच्चे, 64 साधु और आठ साध्वियां बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जबकि 2896 पुरुष, 651, महिलाएं, पांच बच्चे, 103 साधु और 13 साध्वियां पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए हैं। घाटी में बनाए गए दो शिविरों से अमरनाथ यात्रा कश्मीर-हिमालय में पवित्र गुफा की ओर बढ़ेगी।

July 2, 2024 10:04 AM

जम्मू-कश्मीर: भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 6537 श्रद्धालुओं का 5वां जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ

  6537 श्रद्धालुओं का 5वां जत्था पवित्र अमरनाथ जी गुफा के दर्शन के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु आज सुबह 261 के समूह में आधार शिविर से रवाना हुए। इनमें 5091 पुरुष, 1102 महिलाएं, 19 बच्चे, 301 साधु और 24 साध्वियां शामिल थीं।

July 1, 2024 10:10 AM

धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ सुचारू रूप से चल रही है श्री अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा

जम्‍मू-कश्‍मीर में श्री अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा हर गुजरते दिन के साथ धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ सुचारू रूप से चल रही है। 52 दिवसीय अमरनाथ जी यात्रा इस वर्ष 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समाप्त होगी, जिस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी पड़ता है। कल 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ जी गुफा के दर्शन किए। यात्रा के दूसरे दिन प्राकृतिक रूप से बर्फ से निर्मित भगवान शिव के शिवलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 28 हजार तक पहुंच चुकी है। 6461 श्रद्धालुओं क...

June 28, 2024 12:50 PM

जम्‍मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं के पहले जत्‍थे को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया

जम्‍मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सुबह जम्‍मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं के पहले जत्‍थे को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया। अमरनाथ पवित्र गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा कल कश्मीर घाटी के पहलगाम और बालटाल मार्ग से शुरू हो रही है।   उपराज्यपाल ने इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले तीन से चार वर्षों में श्रद्धालुओं के लिए बहुत सी  सुविधाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि जम्‍मू-कश्मीर प्रशासन ने इस बार भी सभी आवश्यक तैयारियां की हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...

June 27, 2024 10:04 AM

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चंदनवाडी बेस कैंप का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल चंदनवाडी बेस कैंप का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है।   उपराज्यपाल ने अधिकारियों और सेवा प्रदाताओं के साथ बातचीत की और शिविर और यात्रा मार्ग में भोजन और ठहरने के प्रबंध, स्वास्थ्य देखभाल, संपर्क, स्वच्छता, बिजली और पानी की आपूर्ति और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।   श्री सिन्‍हा यात्रा व्यवस्था की निगरानी रख रहे हैं और श्री अमरनाथ वार्षिक यात्रा से पहले प्रशासन, श्राइन बोर्ड, पुलिस और ...