July 16, 2024 1:31 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद

  जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी और विशेष अभियान दल के एक जवान सहित पांच सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए। कल रात डोडा जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में ये जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया है कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के विशेष अभियान दल ने कल रात धारी गोटे इलाके में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गोलीबारी में ए...

July 16, 2024 10:54 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान के बारे में बात की

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान के बारे में आज सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की। सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को जमीनी स्थिति और चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी।

July 16, 2024 9:26 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर: डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए

  जम्‍मू-कश्‍मीर में कल रात डोडा जिले में देसा के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर कल शाम डोडा जिले के देसा के जंगलों में धारी गोट पर राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) ने संयुक्‍त घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान कल रात लगभग नौ बजे आतंकवादियों से सामना हुआ। इसके बाद दोनों तरफ ...

July 16, 2024 9:22 AM

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ 4,132 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था

  अमरनाथ गुफा तीर्थस्‍थल की पूजा-अर्चना करने के लिए 4,132 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों का यह जत्‍था आज तड़के 151 घुड़सवार वाहनों में आधार शिविर से रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों के इस जत्‍थे में 2,872 पुरूष, 1,168 महिलाएं, 18 बच्‍चे, 68 साधु और छह सा‍ध्वियां शामिल हैं।   इनमें से 1,808 तीर्थयात्री सुबह तीन बजकर चार मिनट पर बालटाल आधार शिविर से और 2,324 तीर्थयात्री सुबह तीन बजकर 54 मिनट पर पहलगाम आधार शिविर ...

July 14, 2024 10:26 AM

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल की शक्तियां बढाई

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल की शक्तियां बढा दी हैं। इसके लिए जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 में संशोधन किया गया है। इससे अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण और न्यायपालिका से जुड़े अधिकारियों की नियुक्ति के मामलों में उप-राज्‍यपाल की शक्तियां बढ़ गई हैं। संशोधित नियमों के अनुसार, अब पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था, अखिल भारतीय सेवाओं और भ्रष्टाचार-निरोधक ब्यूरो से संबंधित प्रस्ताव अब सीधे मुख्य सचिव के माध्यम से उप-राज्यपाल को भेजे जाएंगे। अब तक इन प्रस्ताव...

July 13, 2024 10:25 AM

अमरनाथ जी यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

     श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 4 हजार 669 तीर्थयात्रियों का जत्था आज सवेरे रवाना हुआ। इसमें, 3 हजार 418 पुरुष, 1 हजार 130 महिलाएं, 23 बच्चे और 96 साधू तथा दो साध्‍वी हैं। इनमें से 1 हजार 630 यात्री बालतल के लिए और 3 हजार 39 यात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए।   

July 11, 2024 11:53 AM

अमरनाथ यात्रा : 12वें दिन 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

        अमरनाथ यात्रा के 12वें दिन 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। गुरुवार को 4 हजार 885 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के समूह में दक्षिण कश्मीर नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर और उत्तर कश्मीर बालटाल आधार शिविर के तीर्थयात्री शामिल थे।     अधिकारियों ने 48 किमी लंबे पहलगाम और 14 किमी लंबे बालटाल-गुफा तीर्थ स्थल दोनों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। दोनों मार्गों पर और पारगमन शिविरों तथा गुफा मंदिर में 124 से अधिक लंगर (सामुदायिक रस...

July 11, 2024 9:39 AM

जम्मू-कश्मीर: कठुआ आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की तलाश के मामले में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया

      जम्मू-कश्मीर के कठुआ में घात लगाकर किए गए हमले में पांच जवानों के वीरगति को प्राप्त होने की घटना में संलिप्त आतंकवादियों को तलाशने के मामले में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आज तलाशी अभियान को चौथा दिन है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जाएगी। घने जंगलों में लगातार तेज बारिश और कोहरे के बावजूद कठुआ, भदेरवाह तथा उधमपुर में तलाशी अभियान जारी है। इस बीच, कठुआ में घात लगाकर हमला किए जाने के परिदृश्य में कुछ लोगों से पूछताछ भी चल रही है। पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त दल घ...

July 11, 2024 9:05 AM

श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ 4,885 तीर्थयात्रियों का जत्था

4,885 तीर्थयात्रियों का एक अन्य जत्‍था पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। यह जत्था आज तड़के 191 वाहनों के काफिले में रवाना हुआ। इस जत्थे में 3,622 पुरुष, 1,086 महिलाएं, 14 बच्‍चे, 111 साधु और 52 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 1,894 तीर्थयात्री तड़के करीब तीन बजे बालटाल और 2,991 तीर्थयात्री सुबह करीब साढ़े तीन बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए। बालटाल और पहलगाम से तीर्थयात्री पवित्र गुफा के लिए आगे की यात्रा शुरू करेंगे।

July 10, 2024 12:58 PM

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों की तलाश के लिए फिर शुरू हुआ तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज तड़के फिर तलाशी अभियान शुरू हुआ। यहां कल आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी। कल डोडा जिले के गोली-गाडी के जंगलों में तेज बारिश और अंधेरे के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया था। सुरक्षा बल जंगल में आतंकवादियों की तलाश में जुट गए हैं।     आतंकवादियों की तलाश करने के लिए कल सेना के पैरा कमांडो ने व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।