July 27, 2024 12:29 PM

जम्‍मू कश्‍मीर के कठुआ, डोडा, अनंतनाग और बारामूला जिलों में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे

जम्‍मू कश्‍मीर के कठुआ, डोडा, अनंतनाग और बारामूला जिलों में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। जम्‍मू कश्‍मीर की प्रशासनिक परिषद ने कल उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में इन कॉलेजों के परिसर निर्माण कार्य की मंजूरी दी। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इन कॉलेजों से संबंधित प्रस्‍तावों को दूरी, स्‍थान और भूमि विकास जैसे मुद्दों को लेकर संशोधित किया गया है। इस फैसले से मेडिकल कॉलेजों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा और इन जिलों के निवासियों को चिकित्‍सा सुविधाएं मिल सकेंगी...

July 25, 2024 12:26 PM

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: इस वर्ष अब तक 4,25,000 से अधिक तीर्थयात्री कर चुके हैं पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन

  जम्‍मू-कश्‍मीर में अनंतनाग जिले में अमरनाथ की प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग गुफा का दर्शन पिछले वर्ष के 4.5 लाख तीर्थयात्रियों की तुलना में इस वर्ष अब तक चार लाख 25 हजार से अधिक तीर्थयात्री कर चुके हैं। यह गुफा 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि 3,089 तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था अमरनाथ हिम शिवलिंग गुफा का दर्शन करने के लिए आज जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच आज सुबह तीर्थ यात्री 106...

July 25, 2024 9:28 AM

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ 3,089 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

अमरनाथ गुफा के लिए 3,089 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। यह जत्था आज तड़के 106 वाहनों से रवाना हुआ। इनमें से 1,286 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर के लिए और 1,803 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे।

July 18, 2024 1:32 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर: डोडा जिले के एक गांव में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल

जम्‍मू-कश्‍मीर में आज तड़के डोडा जिले के एक गांव में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए। कश्‍तीगढ़ क्षेत्र के जद्दन बाटा गांव में यह मुठभेड़ उस समय हुई जब आतंकवादियों ने तलाशी अभियान के लिए एक सरकारी स्‍कूल में बनाए गए अस्थायी सुरक्षा शिविर पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी की प्रतिक्रिया में सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी एक घंटे से अधिक समय तक चली जिसमें दो जवान घायल हुए। सोमवार और मंगलवार रात एक आतंकी हमले में एक कैप्टन ...

July 18, 2024 9:44 AM

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ 4,383 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 4,383 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ है। 157 वाहनों में सवार होकर तीर्थयात्रियों का काफिला आधार शिविर से आज सुबह रवाना हुआ। इस जत्थे में 3,222 पुरुष, 1,071 महिलाएं, 8 बच्‍चे, 67 साधु संत और 15 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 1,701 तीर्थयात्री आज सुबह तीन बजकर 14 मिनट पर बालटाल आधार शिविर और 2,682 तीर्थयात्री सुबह चार बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए। वहां से वे पवित्र गुफा की यात्र...

July 18, 2024 8:58 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुंछ में की गई रिवर राफ्टिंग अभियान की शुरुआत

जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमावर्ती पुंछ जिले में पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढावा देने के लिए जिला प्रशासन ने इस वर्ष रिवर राफ्टिंग अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य साहसिक गतिविधियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए पुंछ को एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। अमरनाथ यात्रा में जाने वाले पर्यटक अब रिवर राफ्टिंग का भी अनुभव ले सकेंगे।  

July 18, 2024 8:56 AM

पेंशन और पेंशनभोगी कल्‍याण विभाग कल से जम्‍मू में 54वीं सेवा निवृत्ति-पूर्व परामर्श कार्यशाला आयोजित करेगा

पेंशन और पेंशनभोगी कल्‍याण विभाग कल से जम्‍मू के कन्‍वेंशन सेंटर में 54वीं सेवा निवृत्ति-पूर्व परामर्श कार्यशाला आयोजित करेगा। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने बताया है कि कार्यशाला का आयोजन प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन राज्‍यमंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह की उपस्थिति में किया जाएगा। इसमें शीघ्र सेवानिवृत्त होने जा रहे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति‍ लाभों और पेंशन मंजूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में केन्‍द्र सरकार और केन्द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों से सेवानिवृत्त ...

July 18, 2024 8:39 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर: डोडा जिले में आतंकियों के समर्थकों के स्थानीय नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने चलाया जबरदस्त अभियान, चार अभियुक्त गिरफ्तार

जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलिस ने डोडा जिले में कई हमलों के सिलसिले में आतंकियों के समर्थकों के स्थानीय नेटवर्क के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया है। इसमें चार अभियुक्‍त गिरफ्तार किये गए हैं। पुलिस ने जून और जुलाई के दौरान हुए आतंकी हमलों के जवाब में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इन हमलों के सिलसिले में 12 जून को पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गंडोह थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी, इसी थाने में एक और प्राथमिकी 26 जून को भी दर्ज की गई थी। 

July 16, 2024 12:50 PM

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकरोधी अभियान में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की

  सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उन जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने डोडा में आतंक रोधी अभियान के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

July 16, 2024 12:07 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकरोधी अभियान में सेना के जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंक रोधी अभियान में भारतीय सेना के बहादुर जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्र उन सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आतंक रोधी अभियान जारी है और भारतीय सैनिक आतंकवाद को समाप्त करने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।