September 16, 2024 5:58 PM

जम्मू और कश्मीर में चुनाव से पहले मतदाता प्रतिज्ञा अभियान की शुरुआत

जम्मू और कश्मीर में, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने केंद्र शासित प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से, चुनाव से पहले मतदाता प्रतिज्ञा अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू किया गया है।   इस  कार्यक्रम का उद्देश्‍य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। स्‍वीप,  निर्वाचन आयोग का एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम बुधवार से पूरे जम्मू-कश्मीर में शुरू हो रहा है।       मतदाता प्रतिज्ञा अभियान का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के सभी नागरिकों को आगामी ...

August 24, 2024 8:21 PM

केन्‍द्रशासित जम्‍मू कश्‍मीर में बारामूला जिले के सोपोर में वाटरगाम क्षेत्र में सेना और राज्‍य पुलिस के एक संयुक्‍त दल पर गोलीबारी  

केन्‍द्रशासित जम्‍मू कश्‍मीर में बारामूला जिले के सोपोर में वाटरगाम क्षेत्र में आज शाम आतंकवादियों ने सेना और राज्‍य पुलिस के एक संयुक्‍त दल पर गोलीबारी कर दी। सतर्क सुरक्षा बलों ने तुरन्‍त जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। ताजा समाचार मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

August 24, 2024 8:15 PM

जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव निष्‍पक्ष और स्‍वतंत्र रूप से कराने के लिए जम्‍मू में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  

    जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव निष्‍पक्ष और स्‍वतंत्र रूप से कराने के लिए चुनाव विभाग ने आज जम्‍मू में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया। चुनाव खर्च निगरानी पर हुए इस कार्यक्रम में लगभग आठ सौ अधिकारियों ने भाग लिया।     चुनाव आयोग के खर्च विभाग ने चुनाव जब्‍ती प्रबंधन व्‍यवस्‍था पर एक सत्र रखा। इसके अलावा चुनाव के दौरान प्रयोग होने वाले विभिन्‍न आई टी ऐप पर भी एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया जिसका संचालन आई टी विशेषज्ञों ने किया।  

August 21, 2024 8:07 AM

भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी किया नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नेता राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्र शासित प्रदेश में 18 और 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होगा।

August 14, 2024 9:04 AM

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ करेगा बैठक

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग आज केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर का दौरा किया और वहां चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान श्री कुमार ने बताया कि आयोग जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा कि कोई भी बाहरी या आंतरिक शक्ति प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया को पटरी से नहीं उत...

August 13, 2024 12:22 PM

जम्मू-कश्मीर में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए

जम्मू-कश्मीर में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे जम्मू क्षेत्र में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अधिकारियों ने समारोहों की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुख्य समारोह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सलामी लेंगे और समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

August 13, 2024 9:03 AM

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के 9 सहयोगियों को गिरफ्तार किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के नौ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने जम्मू डिविजन के सांबा-कठुआ सेक्टर में घुसपैठ के बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों की अगवानी करते हुए उन्हें उधमपुर, कठुआ और डोडा जिलों के ऊपरी इलाकों तक पहुंचाने का काम किया था। इस समूह के सरगना की पहचान मोहम्मद लतीफ उर्फ हाजी लतीफ के रूप में की गई है जो कठुआ के अम्‍बे नाल इलाके का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में पहाड़ों में बनाई गई कच्ची झोपड़ियों में रहने वाले कुल 50 व्यक्तियों की जांच की गई है...

August 11, 2024 2:25 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्‍मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सेना के दो जवानों के जान गंवाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के दो जवानों के जान गंवाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री सिंह ने साहसी और निर्भीक जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में राष्‍ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।   

August 11, 2024 12:09 PM

जम्मू-कश्‍मीर: अनंतनाग जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद और दो घायल

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्‍मीर में अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ में सेना के दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए तथा दो अन्य घायल हो गए। यह मुठभेड़ कल कोकरनाग क्षेत्र के गागरमांडू इलाके की एहलान बस्ती में हुई।   रक्षा प्रवक्‍ता के अनुसार मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल दो जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस मुठभेड़ में दो नागरिक भी घायल हुए हैं जिन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है।   अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी है। विस्‍त...

August 11, 2024 11:08 AM

जम्मू-कश्‍मीर: 10 हजार युवतियों ने सर्वाधिक संख्या वाला कश्मीरी लोकनृत्य प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

      जम्मू-कश्‍मीर के बारामुला जिले में आयोजित सांस्‍कृतिक उत्‍सव 'कशूर रिवाज' में 10 हजार युवतियों ने अब तक का सर्वाधिक संख्या वाला कश्मीरी लोकनृत्य प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने अपना नाम यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम (यूआरएफ) में दर्ज करा दिया है। यह लोकनृत्य 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रस्तुत किया गया। यह शानदार कार्यक्रम बारामुला जिला प्रशासन और इंद्राणी बालन फाउंडेशन के सहयोग से चिनार कोर की डैगर डिवीजन द्वारा आयोजित किया गया। उत्‍सव का आयोजन प्रोफेसर शौकत अली इंडोर...