August 1, 2024 1:58 PM

सरकार ने देश में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक नल से जल कनेक्शन उपलब्ध कराए

सरकार ने देश में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक नल से जल कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। यह अभियान बिजली के बिल को कम करने के लिए लोगों को सौर ऊर्जा का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बताया कि स्वच्छ जल उपलब्धता की स्थिति का आकलन करने के लिए देश में 8 हजार से अधिक गांवों का सर्वेक्षण किया गया है।

July 24, 2024 10:41 AM

राष्‍ट्रीय जल जीवन मिशन ने देशभर में पंद्रह करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्‍शन प्रदान कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    राष्‍ट्रीय जल जीवन मिशन ने देशभर में पंद्रह करोड ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्‍शन प्रदान करके ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मिशन की स्‍थापना 2019 में की गई थी और इसे 2024 तक प्रत्‍येक ग्रामीण परिवार में जलापूर्ति प्रदान करने का लक्ष्‍य सौंपा गया था। पिछले पांच वर्षों में मिशन ने अभूतपूर्व गति से काम करते हुए ग्रामीण जल कनेक्‍शनों की संख्‍या तीन करोड से बढाकर पंद्रह करोड पर पहुंचाई है।   जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस उपलब्धि से ग्रामीण निवासियों को न केवल जल...

July 23, 2024 4:30 PM

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत देशभर में 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से पीने का पानी हुआ उपलब्‍ध

सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत देशभर में 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से पीने का पानी उपलब्‍ध करा दिया गया जो एक बडी उपलब्धि है। मिशन के तहत यह काम तेजी से किया गया जिससे 2019 से लेकर 2024 के बीच पांच साल के अंदर 15 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्‍शन उपलब्‍घ कराए गए।   जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कि जल जीवन मिशन के जरिए न केवल लोगों तक साफ पीने का पानी पहुंचाया गया बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार किया गया। इस मिशन की घोषणा 20...