June 15, 2024 1:52 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली से वापस लौटे, यात्रा को बताया सार्थक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली से आज सवेरे नई दिल्ली वापस आ गए हैं। प्रधानमंत्री ने इस यात्रा को सार्थक बताया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण जी-7 शिखर सम्मेलन था, जहां उन्होंने विश्व मंच पर भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया।      विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा में जी-7 संगठन के अंतर्गत प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई। मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के साथ भारत की साझेदारी प्रगाढ़ हुई है।

June 15, 2024 7:37 AM

जी-7 शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक में हुई प्रतिरक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन के क्रम में, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने प्रतिरक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की और आशा व्यक्त की कि रक्षा संबंधी औद्योगिक सहयोग में और अधिक वृद्धि होगी। दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा भी की।    उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, विनिर्माण, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, यांत्रिक बुद्धिमत्ता और महत्वपूर्ण खनिजों में वाणिज्यिक संबंधों को बढ़...

June 14, 2024 11:06 AM

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान आज कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली में जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान अनेक देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्‍ट कर श्री मोदी की विश्व नेताओं के साथ बातचीत के बारे में जानकारी दी है।   श्री मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर ज़ेलेंस्की के...

June 14, 2024 7:34 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली के अपुलिया में जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर दो दिन की यात्रा पर कल रात इटली पहुंचे। भारत को इस सम्‍मेलन में आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।   प्रधानमंत्री के अपनी यात्रा से इतर, जी-7 देशों के नेताओं के साथ-साथ आउटरीच देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें और चर्चा करने की भी उम्मीद है। जी-7 समूह में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अ...

June 13, 2024 9:08 AM

इटली: पेरुगिया चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में भारत के सुमित नागल पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

इटली में पेरुगिया चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में भारत के सुमित नागल पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश के एलेसेंड्रो जियानेसी को 0-6, 7-5, 7-6 से हराया। इतालवी खिलाड़ी ने पहले सेट में नागल को 0-6 से कड़ी शिकस्त दी, हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने अगले दो सेट में शानदार जीत दर्ज की।       क्वार्टर फाइनल में कल सुमित नागल का मुकाबला गैर वरीयता प्राप्‍त पोलैंड के माक्स कास्निकोवस्की से होगा। पुरुष डबल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में, भारत के एन. श्रीराम बालाजी...

June 13, 2024 8:06 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए आज होंगे इटली रवाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए आज इटली में अपुलिया के लिये रवाना होंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से कहा कि भारत को शिखर सम्‍मेलन में संपर्क देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। लगातार तीसरे कार्यकाल में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली विदेश यात्रा होगी। श्री क्‍वात्रा ने कहा कि यह यात्रा भारत और अल्प विकसित देशों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सम्मेलन में उपस्थित अन्य वैश्विक नेताओं के साथ विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण अवसर...