August 22, 2024 10:32 PM

23 अगस्त को मनाया जाएगा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के एक साल पूरे

भारत सरकार ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस'के रूप में मनाने की घोषणा की है। 23 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर की लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ मिशन की सफलता की याद में देशभर में हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का फैसला लिया गया है। सरकार ने कहा कि 23 अगस्त स्पेस मिशन में देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, यह युवा पीढ़ी की साइंस, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है और स्पेस सेक्टर को एक प्रमुख प्रोत्साहन प्रदान करता है। &n...

August 14, 2024 10:45 AM

प्रदेश में 21 एवं 22 अगस्त को सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं स्कूलों में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

  प्रदेश में 21 एवं 22 अगस्त को सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं स्कूलों में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर भारत के उतरने की ऐतिहासिक घटना को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस अवसर पर प्रदेश में अंतरिक्ष विज्ञान पर केन्द्रित व्याख्यान, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, साइंस क्विज, मॉडल मेकिंग, पेंटिंग, विशेषज्ञ व्याख्यान और फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमं...

August 14, 2024 8:47 AM

23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’

  भारत पिछले वर्ष 23 अगस्‍त के दिन चाँद पर उतरने वाला चौथा देश और इसके दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश बन गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्‍त को राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस वर्ष देश अपना पहला राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाएगा और इसका विषय होगा "चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना- भारत की अंतरिक्ष गाथा''। अंतरिक्ष में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों, समाज को होने वाले गहन लाभों और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए ...

August 8, 2024 9:05 AM

अंतरिक्ष में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करके स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाएगा इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करके इस स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाएगा। उपग्रह को लॉन्च करने के लिए स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल किया जाएगा और यह उपग्रह 15 अगस्त को सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। 

July 4, 2024 1:43 PM

अपोफिस क्षुद्रग्रह का अध्ययन करने के लिए जापान, नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ साझेदारी करेगा इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अपोफिस क्षुद्रग्रह का अध्ययन करेगी, जब यह 2029 में पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसरो में क्षुद्रग्रह दिवस अवलोकन के अवसर पर कल बेंगलुरु में आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए एस. सोमनाथ ने कहा कि 340 मीटर चौड़े अपोफिस क्षुद्रग्रह का अध्ययन जापान, नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसियां करेंगी और इसरो उनके साथ साझेदारी करेगा।

June 19, 2024 1:53 PM

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की

  केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कल बेंगलुरु के अंतरिक्ष भवन में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की। इसरो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि श्री गोपी ने केरल में मुल्लापेरियार और इडुक्की बांधों से जुड़े बाढ़ जोखिम का विश्लेषण करने के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर चर्चा की। मंत्री ने इसरो वैज्ञानिकों के साथ केरल में इन दो बांधों से जुड़े बाढ़ परिदृश्य का मूल्यांकन करने की आवश्यकता पर अपनी चिंता व्यक्त की। श्री सोमनाथ ने संभावित बाढ़ जोखिमों की पह...

June 11, 2024 9:26 AM

इसरो ने आदित्य एल-1 उपग्रह द्वारा ली गई सूर्य की आश्चर्यजनक तस्वीरें जारी की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मई में एक बड़े भू-चुंबकीय तूफान के दौरान आदित्य एल-1 उपग्रह द्वारा ली गई सूर्य की आश्चर्यजनक तस्वीरें जारी की हैं। दो रिमोट सेंसिंग पेलोड, सोलर अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप और विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ ने अन्य पेलोड के साथ, अंतरिक्ष में लाग्रेंज बिंदु से इन तस्वीरों को खींचा है। इसरो ने कहा है कि ये तस्वीरें खगोल वैज्ञानिकों को सौर ज्वालाओं, उनके ऊर्जा वितरण, सनस्पॉट, व्यापक तरंग और दीर्घकालिक सौर विविधताओं का अध्ययन करने में सहायता करेंगी। ये तस्‍...