September 25, 2024 9:02 PM

इज़राइली वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों ने लेबनान के पूर्वी और पूर्वोत्‍तर क्षेत्रों पर हवाई हमले किए हैं

  इज़राइली सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी लेबनान और बेक्‍का क्षेत्र पर हवाई हमले किए हैं। लेबनान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार इन हमलों में 51 लोग मारे गए हैं। दूसरी ओर हिज़बुल्‍ला ने दावा किया है कि उसने तेलअवीव के उपनगरीय क्षेत्रों में इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्‍यालय पर मिसाइलों से हमले किए हैं। हाल ही के दिनों में हिज़बुल्‍ला और इज़राइली सेना के बीच झड़पों में तेजी आई है। हिज़बुल्‍ला ने उत्‍तरी इज़राइल स्थित सैन्‍य ठिकानों पर मिसाइलों से कई हमले किए हैं।    

September 20, 2024 9:05 PM

इज़राइल ने दक्षिणी-लेबनान पर अब तक के सबसे तीव्र हवाई-हमले किए

लेबनान की राजधानी बेरूत में इस्राइली बलों के हवाई हमले के बाद कम से कम आठ लोग मारे गए और 59 घायल हो गए। खबरों के अनुसार हमले में हिज्बुल्लाह का एक शीर्ष कमांडर इब्राहिम अकील मारा गया है।   ये हमले हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्ला द्वारा संचार उपकरणों में छिपे विस्फोटकों के साथ आतंकवादी समूह के संचार बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले एक के बाद एक हमले के लिए कड़ी जवाबी कार्रवाई की धमकी देने के कुछ घंटों बाद हुए।         इस बीच, एक अन्य घटनाक्रम में, इराक की हिज्बुल्लाह ब्रिगेड के एक ...