July 29, 2024 8:44 PM

लेबनान में, इज़राइल और सशस्त्र राजनीतिक समूह हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ने के कारण कई उड़ानें रद्द

  लेबनान में, इज़राइल और सशस्त्र राजनीतिक समूह हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ने के कारण आज बैरूत हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई या उनमें देरी हुई। यह घटनाक्रम शनिवार को इजराइल के कब्जे वाले गोलान पहाडियों में हमले में 12 बच्चों की मृत्‍यु के बाद हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर फ्रांस ने कहा कि गंतव्य पर सुरक्षा स्थिति के कारण, आज और कल के लिए पेरिस-चार्ल्स डी गॉल और बैरूत के बीच उड़ानें निलंबित कर दी जायेंगी। जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा ने भी क्षेत्र में मौजूदा घटनाक्रम के कारण...

July 29, 2024 7:16 PM

लेबनान के हिजबुल्लाह समूह को इज़राइल की चेतावनी के बाद संघर्ष बढ़ने की आशंका, भारतीय दूतावास ने जारी किया यात्रा सलाह

  लेबनान के हिजबुल्लाह समूह को इज़राइल की चेतावनी के बाद संघर्ष बढ़ने की आशंका देख भारतीय दूतावास ने लेबनान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए आज एक यात्रा सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि लेबनान में रहने वाले भारतीय या लेबनान की यात्रा करने की योजना बनाने वाले बैरूत में दूतावास के संपर्क में रहें। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, भारतीय दूतावास ने कहा कि क्षेत्र में हालिया घटनाओं के मद्देनजर, भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और उनकी ईमेल आईडी cons.beirut@mea.gov.in या आपातकालीन फ़ोन नंबर +961768601...

July 21, 2024 2:09 PM

इस्राइल के प्रधानमंत्री ने देश की रक्षा की प्रतिबद्धता को लेकर वीडियो संदेश जारी किया

      इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने हर मोर्चे पर अपने देश की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। श्री नेतन्‍याहू ने टेलीविजन संबोधन में कहा कि जो भी इस्राइल को नुकसान पहुंचाएगा उसे भारी कीमत चुकानी पडेगी। उन्‍होंने इस्राइल और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए रक्षा उपायों की भी सराहना की।     यमन में कल सशस्‍त्र हूती गुट पर इस्राइल के हमले के बाद श्री नेतन्‍याहू ने यह संदेश दिया है।  इस्राइल की सेना ने लाल सागर स्थित बंदरगाह शहर हुदेदाह में प्रमुख तेल भं...

July 20, 2024 10:22 AM

वेस्‍ट बैंक और पूर्वी येरूशलम में इस्राइल की मौजूदगी को अवैध- अन्‍तर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय

    अन्‍तर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय ने वेस्‍ट बैंक और पूर्वी येरूशलम में इस्राइल की मौजूदगी को अवैध बताया है। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय ने यह भी कहा कि वेस्‍ट बैंक और गजा में इस्राइल की बस्तियां बसाने की नीति गैरकानूनी है। न्‍यायालय ने इस्राइल को बस्तियां बसाने की सभी गतिविधियों को तुरंत रोकने और अपने कब्‍जे वाले क्षेत्रों में मौजूद लोगों को हटाने की सलाह दी है। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय के अनुसार उसकी यह सलाह कानूनी रूप से बाध्‍यकारी नहीं है लेकिन नैतिक अधिकार रखती है और अन्‍तर्राष्‍ट्रीय कानून...

July 13, 2024 10:03 AM

हवाई हमले में मारा गया इजरायल के खिलाफ हमले की साजिश रचने वाला हमास का कुख्यात सरगना  

  इजरायल के खिलाफ पिछले वर्ष 7 अक्टूबर के हमले की साजिश रचने वाला हमास का कुख्यात सरगना इजराइल के हवाई हमले में मारा गया। इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (आई.डी.एफ.) ने कहा कि मारे गए आतंकी का नाम अयमान शोएदेह है। यह मौजूदा संघर्ष में हमास की शेजैया बटालियन का डिप्टी कमांडर था। 

July 10, 2024 11:27 AM

दक्षिणी गाजा के एक स्‍कूल पर हुए इस्राइली हवाई हमले में 25 लोगों की मौत

दक्षिणी गाजा के एक स्‍कूल पर कल हुए इस्राइली हवाई हमले में 25 लोगों की मौत हो गई। इमारत में हजारों विस्थापित रह रहे थे। मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। यह घटना इस्राइली सेना द्वारा नागरिकों को अबासन अल-कबीरा और पूर्वी खान यूनिस के अन्य इलाकों को खाली करने के आदेश के एक हफ्ते बाद हुई है, जिससे हजारों लोगों को पलायन करना पड़ा। इस बीच इस्राइली सेना ने कहा है कि यह हवाई हमला स्‍कूल के पास किया गया है और नागरिकों के हताहत होने का पता लगाया जा रहा है। सेना ने दावा किया कि हमले म...

July 5, 2024 9:35 AM

इस्ररायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में हमास के साथ युद्ध विराम समझौते और बंधकों की रिहाई पर बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने को  दी मंजूरी 

इस्ररायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में हमास के साथ युद्ध विराम समझौते और बंधकों की रिहाई पर बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने को मंजूरी दे दी है। यह बातचीत मिस्र या कतर में होने की संभावना है। इससे एक दिन पहले अमरीका समर्थित कतर और मिस्र के मध्यस्थों ने इजरायल के प्रस्तावों पर हमास की प्रतिक्रिया बताई थी।प्रारंभिक चर्चा के बाद, प्रधान मंत्री नेतन्याहू ने प्रतिनिधिमंडल भेजने को मंजूरी दे दी।

July 4, 2024 1:16 PM

हमास ने इजरायल के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कतर और मिस्र के मध्यस्थों से विचार विमर्श किया

हमास ने गाजा पट्टी में इस्राइल के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कतर और मिस्र के मध्यस्थों से विचार विमर्श किया है। हमास ने कहा कि उसने फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ आक्रामकता को रोकने के लिए मध्यस्थों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया है।   इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल को मध्यस्थों से हमास की प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि हमास की प्रतिक्रिया पर विचार करके उचित जवाब दिया जाएगा।

July 3, 2024 12:32 PM

फिलिस्तीन के तुल्कर्म शहर में इस्राइली हवाई हमले में चार फ़िलिस्तीनी मारे गए  

  फिलिस्तीन के तुल्कर्म शहर में इस्राइली हवाई हमले में चार फ़िलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि एक इस्राइली टोही विमान ने नूर शम्स शरणार्थी शिविर के मुख्य चौराहे पर युवाओं के एक समूह को मिसाइल से निशाना बनाया, जिसमें चार युवा मारे गए। इस्राइली सेना ने हमले की पुष्टि की है कि उसने नूर शम्स शिविर में हमला कर एक सेल को निशाना बनाया जब वह एक विस्फोटक उपकरण रख रहा था।    

June 30, 2024 2:02 PM

गजा में पिछले 24 घंटों में 40 फलस्तीनी मारे गए और 200 से अधिक घायल,  इजरायल ने कहा-  इस्राइली सेना शुजैया क्षेत्र में  जारी रखे हुई है  जमीनी और हवाई हमले 

    गजा में, पिछले 24 घंटों में इस्राइली हमलों में 40 फलस्तीनी मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं। हमास के अनुसार पिछले साल अक्टूबर में फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष की शुरुआत के बाद से 37 हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 86 हजार से अधिक घायल हुए हैं।   दूसरी ओर, इज़रायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि इस्राइली सेना शुजैया क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर जमीनी और हवाई हमले जारी रखे हुए है। इस बीच, फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि...