June 26, 2024 11:11 AM

ईरान में शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव, सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने शुक्रवार को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव में भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया है। इस चुनाव को ईरान के लिये एक अहम इम्तिहान बताया।   श्री खामनेई ने कहा कि अगले राष्‍ट्रपति का इस्लामिक क्रांति के सिद्धांतों और बुनियाद में दृढ़ विश्वास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारी मतदान से ईरान को एक योग्य उम्मीदवार मिलेगा।   ईरान में राष्‍ट्रपति चुनाव अगले वर्ष 2025 में होना था, लेकिन इस वर्ष 19 मई को पूर्वी अजरबैजान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्‍ट...

June 20, 2024 10:02 AM

कनाडा ने ईरान के आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन घोषित किया

कनाडा ने ईरान के सशस्‍त्र बलों की एक शाखा, ईरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने कहा कि उनका देश आईआरजीसी की आतंकवादी गतिविधियों से निपटने की पूरी कोशिश करेगा। कनाडा में शीर्ष आईआरजीसी सदस्यों सहित ईरानी अधिकारियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

June 19, 2024 12:56 PM

ईरान के काश्मार काउंटी में भूकंप से चार लोगों की मौत, 120 से अधिक घायल

  ईरान के पूर्वोत्तर प्रांत खुरासान रज़ावी की काश्मार काउंटी में आए 5.0 तीव्रता के भूकंप में कम से कम चार लोग मारे गए और 120 से अधिक घायल हो गए। घायलों में से 35 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। काश्‍मार के गवर्नर होज्जातुल्ला शरीयतमादारी ने बताया कि चारों लोगों की मृत्‍यु मलबे में दबने से हुई है। उन्‍होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान जारी है। भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे आया।