September 21, 2024 9:11 PM
कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नये अध्यक्ष बन गए हैं
कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नये अध्यक्ष बन गए हैं उन्होंने वी के धाल को आज दिल्ली में हुए चुनाव में 36 के मुकाबले 21 मतों से हराया। पिछले वर्ष अप्रैल में रनिंदर के इस्तीफे के बाद से राइफल संघ का कामकाज इसके वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश देख रहे थे। उनके कार्यवाहक प्रमुख रहते भारत ने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक जीते। कलिकेश वर्ष 2025 तक भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रहेंगे।