September 26, 2024 7:25 PM

नई दिल्‍ली में आज भारत-इंडोनेशिया के बीच आठवीं विदेश कार्यालय स्तरीय बातचीत हुई

  नई दिल्‍ली में आज भारत-इंडोनेशिया के बीच आठवीं विदेश कार्यालय स्तरीय बातचीत हुई। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की। इसके साथ ही राजनीतिक आदान-प्रदान, रक्षा और सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य सेवा और कनेक्टिविटी पर बातचीत हुई। बातचीत में आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण की चर्चा हुई। भारत-इंडोनेशिया दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगत...

July 11, 2024 2:20 PM

इंडोनेशिया में लगातार वर्षा के कारण सुलावेसी द्वीप पर खनिकों की तलाश रोकी गई

  इंडोनेशिया में लगातार वर्षा के कारण सुलावेसी द्वीप पर खनिकों की तलाश रोक दी गई है। रविवार को एक अनधिकृत सोने की खदान में हुए भूस्खलन के कारण खनिकों के फंसे होने की खबर है। अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 33 लोगों के लापता होने की आशंका है।       इंडोनेशिया के गोरोंतालो प्रांत के बोन बोलांगो जिले में तेज वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज तथा बचाव एजेंसी ने बताया कि 18 घायल लोगों को खनन स्थल से बचाया गया, जबकि 92 ग्रामीण वहां से बच निकलने में सफल रहे। पिछले दो ...

July 9, 2024 9:49 PM

श्रीलंका के प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र द्वारा संचालित क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भाग लिया

श्रीलंका के लगभग एक सौ प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र द्वारा संचालित क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी0 श्रीनिवास ने कहा कि श्रीलंका की प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों ने मसूरी और दिल्ली में राष्ट्रीय सुशासन केन्‍द्र में प्रशिक्षण लिया। श्री श्रीनिवास ने कहा कि तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका के अधिकारियों के साथ विकसित भारत के शासन मॉडल को साझा किया। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के अधिकारिय...

June 20, 2024 4:26 PM

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो द्वारा उन्हें फोन पर बधाई मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो द्वारा उन्हें फोन पर बधाई मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने श्री सुबियांतो को उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच आपसी समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत हुई।     ReplyForward Add reaction