September 22, 2024 7:16 PM

भारतीय नौसेना कल से गोआ में पांचवीं नौवहन संगोष्‍ठी की मेजबानी करेगी

      भारतीय नौसेना कल से गोआ के नवल वार कालेज में गोआ पांचवीं नौवहन संगोष्‍ठी की मेजबानी करेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि गोआ नौवहन संगोष्‍ठी हिंद महासागर क्षेत्र के देशों और भारत के बीच आपसी समझ और सहयोग बढाने का एक मंच है। इस आयोजन की विषयवस्‍तु कामन मैरीटाइम सिक्‍योरिटी चैलेंज इन इंडियन ओशन रीजन है। संगोष्‍ठी में अवैध और अनियमित मछली पालन और अन्‍य अवैध गतिविधियों जैसे खतरों पर भी चर्चा होगी। दो दिन तक चलने वाली इस संगोष्‍ठी में हिंद महासागर क्षेत्र के 12 देशों की नौसेना के प्रतिनिधि भ...

August 29, 2024 6:48 PM

नौसेना स्‍तर पर सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्‍य से नई दिल्‍ली में भारत- दक्षिण अफ्रीका नौसेना अधिकारियों की बैठक  

          भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौसेना स्‍तर पर सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्‍य से नई दिल्‍ली में 12वीं भारत दक्षिण अफ्रीका नौसेना अधिकारियों की बैठक हुई। दोनों देशों के बीच दो दिनों की यह बातचीत कल संपन्‍न हुई। इसमें दोनों नौसेनों के बीच संबंध को मजबूत करने के प्रति आपसी प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। बैठक की सह-अध्‍यक्षता भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल निर्भय बापना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना के समुद्री रणनीति के मुख्‍य निदेशक रियर एडमिरल डेविड मेनेनजी माखोनटो ने की। रक्षा मंत्राल...

August 24, 2024 7:27 PM

भारतीय नौसेना का युद्धपोत मुंबई, तीन दिवसीय यात्रा पर इस महीने की 26 तारीख को कोलंबो पहुंचेगा

भारतीय नौसेना का युद्धपोत मुंबई, तीन दिवसीय यात्रा पर इस महीने की 26 तारीख को कोलंबो पहुंचेगा। श्रीलंका नौसेना युद्धपोत का समारोहपूर्वक स्वागत करेगी। यह इस युद्धपोत की श्रीलंका की पहली और इस वर्ष भारतीय नौसेना के किसी पोत की आठवीं यात्रा है।     अपनी यात्रा के दौरान युद्धपोत मुंबई, श्रीलंका वायुसेना द्वारा संचालित डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान के लिए आवश्यक कल पुर्जे भी उपलब्‍ध कराएगा।     श्रीलंका के नौ-सैनिकों को इस युद्धपोत को देखने का अवसर मिलेगा। यह युद्धपोत श्रीलंका के नौ-सैनिकों को साथ कई ...

July 18, 2024 8:43 AM

भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आई.एन.एस. तेग ने ओमान के तट के निकट डूबे तेल टैंकर से नौ लोगों को बचाया

भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आई.एन.एस. तेग ने ओमान के तट के निकट डूबे तेल टैंकर से कल आठ भारतीयों सहित चालक दल के नौ सदस्यों को बचा लिया है। कोमोरोस-ध्वज वाले तेल टैंकर एम.वी. प्रेस्टीज फाल्कन में 13 भारतीय और श्रीलंका के तीन लोगों सहित चालक दल के 16 सदस्य शामिल थे। शेष लोगों की तलाश जारी है। टैंकर के पलटने के बाद खोज और बचाव प्रयासों के लिए भारतीय नौसैनिक युद्धपोत और एक पी-8 आई समुद्री गश्ती विमान भेजा गया है। टैंकर रास मद्रकाह से लगभग 25 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में पलट गया था। भारतीय दूतावास ने बत...

June 28, 2024 12:47 PM

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने गंभीर रूप से बीमार चार लोगों को लक्षद्वीप से कोच्चि पहुंचाया

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने कल शाम गंभीर रूप से बीमार चार लोगों को लक्षद्वीप से कोच्चि पहुंचाया। इनमें दो शिशु और दो महिलाएं हैं।   नौसेना और तटरक्षक बल के दो विमानों को इन रोगियों को अगत्ती से कोच्चि लाने के लिए भेजा गया था। इन रोगियों को चिकित्सा उपचार के लिए कोच्चि के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

June 27, 2024 1:14 PM

डीआरडीओ ने मध्‍यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ रॉकेट भारतीय नौसेना को सौंपा

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कल नई दिल्‍ली में आयोजित एक समारोह में मध्‍यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) भारतीय नौसेना को सौंपा। माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ एक विशिष्‍ट प्रौद्योगिकी है जिसे डीआरडीओ की जोधपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला ने विकसित किया है।   यह रडार एक माइक्रोवेव ढाल बनाता है, और रडार की खोजबीन को कम कर देता है। मध्यम दूरी के चैफ रॉकेट में विशेष प्रकार के रेशों का संयोजन किया गया है। इस रॉकेट को जब अंतरिक्ष में छोड़ा जाता है तो यह दिखाई...