August 26, 2024 6:55 PM

भारतीय तटरक्षक बल ने आज मालवाहक पोत आईटीटी-प्यूमा के चालक दल के 11 सदस्यों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल ने आज मालवाहक पोत आईटीटी-प्यूमा के चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया। यह जहाज कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाते समय पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के पास डूब गया था।   रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि संकटग्रस्‍त जहाज से संदेश मिलने के तुरंत बाद तटरक्षक बल के दो जलयान और एक डोर्नियर विमान को घटनास्‍थल के लिए रवाना किया गया।  

July 29, 2024 5:48 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद -डीएसी की बैठक हुई संपन्न

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद -डीएसी की बैठक आज नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में, भारतीय सेना के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों के लिए उन्नत भूमि नेविगेशन प्रणाली की खरीद के लिए आवश्यकता की स्वीकृति सहित विभिन्न पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों पर विचार किया गया।     रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल की क्षमता बढ़ाने के लिए, डीएसी ने नवीनतम अत्याधुनिक प्रणाली के साथ 22 इंटरसेप्टर नौकाओं की खरीद के लिए स्‍वीकृति प्रदान की। इन नौकाओं का उपयोग चिकित्सा निकासी सहित तटीय ...