July 17, 2024 2:02 PM

ओमान:  तट पर एक तेल का जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता

  ओमान के तट पर एक तेल वाहक जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता हैं। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार, 'प्रेस्टीज फाल्कन' नाम का यह जहाज ओमान के औद्योगिक बंदरगाह दुकम के पास डूब गया। यह जहाज यमन के अदन बंदरगाह की ओर जा रहा था। ओमानी अधिकारियों ने समुद्री अधिकारियों के साथ खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना कोई भी व्‍यक्ति जीवित नहीं बचा है। 

July 17, 2024 9:44 AM

केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-  भारत को 2047 तक विकसित बनाने के पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प में  कृषि और संबंधित क्षेत्र  निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका 

  केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषि और कृषि संबंधित क्षेत्र 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई दिल्‍ली में कल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्‍थापना और प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा है और किसान इसका आधार। उन्‍होंने कहा कि किसान और कृषि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस...

July 17, 2024 9:00 AM

एशिया कप टी-20 प्रतियोगिता में भाग लेने कोलंबो पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम  

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप टी20 प्रतियोगिता में भाग लेने कोलंबो पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता आगामी शुक्रवार से श्रीलंका के दांबुला में शुरू हो रही है।      हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम प्रतियोगिता के पहले दिन चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल की टीम है जबकि मेजबान श्रीलंका और मलेशिया, थाईलैंड, बांग्लादेश ग्रुप बी में है।      पूर्व चैंपियन भारतीय टीम इस बार एक बार फिर से एशिया कप टी20 ट्रॉफी जीतन...

July 16, 2024 9:16 AM

भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात जून महीने में 5.4 प्रतिशत बढ़कर 65.47 अरब अमरीकी डॉलर हुआ

  भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात जून महीने में 5.4 प्रतिशत बढ़कर 65.47 अरब अमरीकी डॉलर हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में समग्र निर्यात वृद्धि 8.6 प्रतिशत बढ़कर 200.33 अरब डॉलर हो गई। व्यापारिक निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 2.55 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष के जून माह में व्यापारिक निर्यात वृद्धि के प्रमुख चालकों में अभियांत्रिक वस्‍तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दवाएं, कॉफी और कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायन शामिल हैं...

July 15, 2024 11:42 AM

भारत और मार्शल आइलैंड्स का मैत्रीपूर्ण आपसी संबंधों का लंबा इतिहास है जिनका वर्षों के साथ विस्तार हुआ: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज कहा कि भारत और मार्शल आइलैंड्स का मैत्रीपूर्ण आपसी संबंधों का लंबा इतिहास है जिनका वर्षों के साथ विस्तार हुआ है। मार्शल आइलैंड्स में सामुदायिक विकास की चार परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के अवसर पर संदेश में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि प्रशांत क्षेत्र में यह आइलैंड्स केवल छोटे द्वीप नहीं हैं बल्कि विशाल समुद्री देश हैं।      उन्‍होंने कहा कि सतत विकास की खोज में प्रशांत क्षेत्र के द्वीपों को समर्थन देना भारत अपनी जिम्मेदारी मानता है। विदेश ...

July 13, 2024 10:02 AM

भारत की सबीरा हैरिस ने जीता जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का कांस्य पदक 

  भारत की सबीरा हैरिस ने जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का कांस्य पदक जीत लिया है। फाइनल में कल सबीरा ने 40 में से 39 सटीक निशाने लगाए। अमरीका की कैरी गैरिसन ने स्‍वर्ण और इटली की सोफिया गोरी ने रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में भारत की भव्‍या त्रिपाठी 26वें और राजकुंवर इंग्‍ले 33वें स्थान पर रहे। 

July 13, 2024 9:45 AM

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच चौथा टी-20 क्रिकेट मैच आज हरारे में खेला जाएगा,  श्रृंखला में दो-एक से आगे है भारत 

  भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच चौथा टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच आज हरारे में खेला जाएगा। पांच मैचों की श्रृंखला में भारत दो-एक से आगे है। शुभमन गिल के नेतृत्व में पहले मैच में भारत को जिम्‍बाब्‍वे से 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत ने अगले दोनों मैच जीतकर श्रृंखला में दो-एक की बढ़त ले ली थी।    दूसरे मैच में भारत ने मेजबान टीम को 100 रन से करारी शिकस्‍त दी थी। वहीं, तीसरे मैच में जिम्‍बाब्‍वे 23 रन से हार गया था।श्रृंखला का पांचवा और अंतिम मैच हरारे में ही कल खेला जाएगा। 

July 12, 2024 1:34 PM

पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमत हुए भारत और भूटान

भारत और भूटान पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता, वन, वन्यजीव प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। भूटान के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री जेम शेरिंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने वायु गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन, वन, प्राकृतिक संसाधन, वन्य जीवन और नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।      श्री सिंह ने भारत क...

July 12, 2024 10:37 AM

नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, माना जा रहा है पेपर लीक का सरगना 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे नीट पेपर लीक मामले का सरगना माना जा रहा है, उसे उन्हें 10 दिनों के लिए सी.बी.आई. की हिरासत में भेज दिया गया है। वह इस रैकेट के एक अन्य प्रमुख व्यक्ति संजीव मुखिया से भी जुड़ा हुआ है, जो दो दशकों से घोटाले में शामिल है और फरार है। रॉकी की गिरफ्तारी से सी.बी.आई. को जांच में मदद मिल सकती है।    जांच एजेंसी ने अब तक झारखंड के हजारीबाग के स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य सहित समेत 12 लोगों को...

July 12, 2024 10:04 AM

श्रीलंका क्रिकेट ने जारी किया भारतीय टीम के आगामी दौरे के लिए विवरण, इस महीने की 22 तारीख को श्रीलंका का दौरा करेगी भारतीय पुरुष टीम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 26, 27 और 29 जुलाई को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले तीन टी-20 मैच से होगी। इसके बाद 1, 4 और 7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे।      भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने की 22 तारीख को श्रीलंका पहुंचेगी। नवनियुक्त प्रमुख कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारत का यह पहला टूर्नामेंट है। हालांक...