August 2, 2024 1:25 PM

पेरिस ओलंपिक-2024: आज निशानेबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, जूडो, हॉकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी 

पेरिस ओलंपिक खेलों के सातवें दिन कई भारतीय खिलाड़ी आज निशानेबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, जूडो, हॉकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेंगे। निशानेबाजी में मनु भाकर आज दोपहर में महिलाओं की 25 मीटर पिस्‍टल स्‍पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में अपना अभियान शुरू करेगी। बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में आज शाम साढ़े छह बजे लक्ष्‍य सेन का मुकाबला चीनी-ताइपेई के चाऊ-तियेन-चेन से होगा।     पुरुष हॉकी के पूल मैच में आज शाम 4 बजकर 45 मिनट पर भारत और ऑस्‍ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम पहले...

August 2, 2024 9:56 AM

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला आज कोलंबो में

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस श्रृंखला में खेलेंगे। इससे पहले भारत ने श्रीलंका से टी-20 मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीती है। इस वर्ष भारतीय टीम का यह पहला एकदिवसीय मैच है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो वर्ष के अंतराल के बाद एकदिवसीय श्रृंखला में वापसी कर रहे हैं। 

August 1, 2024 1:13 PM

भारत ने श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज के भारतीय मछुआरों की नाव से टकराने के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत पर श्रीलंका के राजदूत को तलब किया

भारत ने श्रीलंका के नौसैनिक जहाज के भारत की मछली पकड़ने वाली नाव से टकराने के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत पर आज श्रीलंका के राजदूत को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय में बुलाकर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। मंत्रालय ने कहा कि कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त आज इस मामले को श्रीलंका की सरकार के समक्ष भी उठाएंगे।   मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने हमेशा मछुआरों से संबंधित मुद्दों से मानवीय तरीके से निपटने की आवश्यकता पर...

August 1, 2024 12:36 PM

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के लिए सबसे बड़ा बाजार है भारत: मार्क जुकरबर्ग

मेटा के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग के लिए उनका सबसे बड़ा बाजार है। श्री जुकरबर्ग ने कहा कि वे व्हाट्सएप पर आशाजनक जुड़ाव देख रहे हैं और भारत एआई उपयोग के लिए उनका सबसे बड़ा बाजार बन गया है। मेटा एआई अब हिंदी, फ्रेंच और जर्मन सहित 7 अन्य भाषाओं में उपलब्ध है। भारत में मेटा एआई की शुरुआत पिछले साल की गई थी, लेकिन इस साल जून में इसे सभी के लिए सार्वजनिक कर दिया गया।

August 1, 2024 12:09 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह का स्वागत किया

    वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह का आज सुबह नई दिल्ली में राष्‍ट्रपति भवन प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में वियतनाम के प्रधानमंत्री का स्वागत किया। श्री चिन्‍ह भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ कई मंत्रियों, उप मंत्रियों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। श्री चिन्‍ह ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की।   प्रधानमंत्री मोदी आज वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्ष...

August 1, 2024 8:59 AM

भारत और श्रीलंका के बीच कल से शुरू होगी तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला

कल से शुरू होने वाली 3 मैचों की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस श्रृंखला के अन्य दो मैच 4 और 7 अगस्त को होंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।   50 ओवर के मैचों में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तान होंगे। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर अन्य उल्लेखनीय खिलाड़ी होंगे। इससे पहले, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका को 3-0 से ...

July 31, 2024 1:31 PM

पेराडेनिया विश्वविद्यालय में भारत के सहायक उच्चायुक्त ने इंडिया कॉर्नर को सौंपी पुस्‍तकें, भारत-श्रीलंका संबंधों को मिलेगी मजबूती

भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूती प्रदान करने तथा भारत की विरासत और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए श्रीलंका के कैंडी में भारत के सहायक उच्चायुक्त ने पेराडेनिया विश्वविद्यालय में स्थापित इंडिया कॉर्नर को पुस्‍तकें सौंपी। इंडिया कॉर्नर में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल भाषाओं के साहित्य, भारतीय कला, संस्कृति सहित अन्य क्षेत्रों की विभिन्न पुस्तकें है।    इंडिया कॉर्नर को भारत की विरासत और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए भारतीय शास्त्रीय संगीत, भारतीय संगीत वाद्य यंत्रों, त्योहारों, व्यंजनों और संस्क...

July 31, 2024 2:01 PM

पेरिस ओलंपिक-2024: पांचवें दिन मुक्‍केबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन और निशानेबाजी में दम दिखाएंगे भारतीय खिलाड़ी 

पेरिस ओलंपिक्‍स के पांचवे दिन आज भारतीय खिलाड़ी मुक्‍केबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन और निशानेबाजी में स्पर्धा करेंगे। तोक्यो ओलंपिक में कांस्‍य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहाइन का मुकाबला नॉर्वे की सुन्‍नीवा हॉफ्सटाड से होगा। निशानेबाजी में ऐशवर्य प्रताप सिंह तोमर पुरुषों की पचास मीटर राइफल थ्री पोजिशन क्वालिफिकेशन राउंड शुरू हो चुका है। इसमें भारतीय निशानेबाज ऐशवर्य प्रताप सिंह तोमर और स्‍वनिल कौसाले हिस्सा लेंगे। आठ शीर्ष निशानेबाजों को फाइनल में जगह मिलेगी। महिलाओं की ट्रैप निशानेबाजी क्‍वा...

July 31, 2024 9:27 AM

पेरिस ओलंपिक-2024: पांचवें दिन भारत के मुक्केबाज, तीरंदाज, बैडमिंटन खिलाड़ी और निशानेबाज खेलेंगे स्पर्धाएं

  पेरिस ओलंपिक्स- 2024 में आज पांचवें दिन भारत के मुक्केबाज, तीरंदाज, बैडमिंटन खिलाड़ी और निशानेबाज अपनी-अपनी स्पर्धाएं खेलेंगे। तोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली मुक्केबाज लोवलीना बोर्गोहाइन और नॉर्वे की सुन्‍नीवा हॉफ्सटाड आमने-सामने होंगी।  निशानेबाजी में एैश्‍वरी प्रताप सिंह तोमर पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्‍वालिफिकेशन स्‍पर्धा में खेलेंगे। महिलाओं के ट्रैप निशानेबाजी क्‍वालिफिकेशन में पहले दिन 68 अंक हासिल करने वाली श्रेयसी सिंह और राजेश्‍वरी कुमारी क्वालिफिकेशन राउंड के दूसरे...

July 31, 2024 9:10 AM

क्रिकेट: भारत ने श्रीलंका को तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला अंतिम मुकाबले में जीत हासिल कर किया क्लीन स्वीप

  क्रिकेट में, भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की श्रृंखला के तीसरे और अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले में हुए सुपर ओवर में हरा दिया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 137 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में श्रीलंका भी निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। स्‍कोर बराबर होने से मैच सुपर ओवर में चला गया।  इसके बाद श्रीलंका, सुपर ओवर में मात्र दो रन ही बना सका। भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला जीत लिया। वाशिंगटन सुंदर को 'प्‍लेयर...