August 11, 2024 12:41 PM

बैंकाक में 7वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे संजय सुब्बा, अनीता सुब्बा और जितेन्द्र लिंबू

सिक्किम के संजय सुब्बा, अनीता सुब्बा और जितेन्द्र लिंबू बैंकाक में सातवीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तीन दिन की यह प्रतियोगिता कल शुरू हुई। संजय सुब्बा 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग की क्योरूगी स्पर्धा में अपना कौशल दिखाएंगे। इसके अतिरिक्त वे मिक्स्ड टीम पुमसे स्पर्धा में भी भाग लेंगे। अनीता सुब्बा और जितेन्द्र लिंबू मिक्स्ड टीम पुमसे स्पर्धा के अलावा युगल पुमसे स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगे।  

August 11, 2024 10:06 AM

पेरिस ओलंपिक में आधिकारिक तौर पर समाप्त हुआ भारत का अभियान, जीते 6 पदक

पेरिस ओलंपिक में भारत का अभियान आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है। प्रतियोगिता में भारत ने कुल छह पदक जीते। इनमें एक रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। शनिवार को महिला पहलवान रितिका हुड्डा 76 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर भी पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। कुश्ती में पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा में अमन सहरावत ने कांस्य जीता, जो भारत का एकमात्र कुश्ती पदक था।   

August 9, 2024 2:07 PM

पेरिस ओलंपिक :कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्फ में चुनौती पेश करेंगे भारतीय एथलीट 

  पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय एथलीट कुश्ती, एथलेटिक्स और गोल्‍फ में चुनौती पेश करेंगे। अमन सहरावत पुरूषों की 57 किलोग्राम भार वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए प्यूर्टो रिको के डैरियन क्रूज़ से भिडेंगे। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात नौ बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। एथलेटिक्स में भारत की पुरुष और महिला खिलाड़ियों की चार गुना चार सौ रिले टीमें चुनौती पेश करेंगी। पुरूषों की चार गुना चार रिले टीम दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर हीट-टू में भाग लेगी। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर ...

August 9, 2024 9:14 AM

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी संभालने पर प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं 

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामान्य स्थिति की जल्द बहाली होगी। उन्‍होंने कहा कि भारत शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

August 7, 2024 3:05 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा-  भारत दो वर्षों में  बन जाएगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि भारत दो वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्‍होंने कहा कि देश अभी विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था है। नई दिल्‍ली में आज 10वें अंतर्राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र प्रगति कर रहा है। यह प्रगति अजेय है। आर्थिक राष्ट्रवाद को लेकर श्री धनखड़ ने कहा कि यह देश की आर्थिक वृद्धि के लिए आवश्यक है। उन्‍होंने कहा कि आर्थिक राष्ट्रवाद विदेशी मुद्रा को बचाने और रोजगार सृजित करने तथा देश में उद्यमशीलता के अवसर पैद...

August 7, 2024 2:50 PM

पेरिस ओलंपिक-2024: महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती की फाइनल स्पर्धा में अयोग्य घोषित

    पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में महिला पहलवान विनेश फोगाट कुछ ग्राम से अधिक वजन होने के कारण 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती की फाइनल स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने एक वक्तव्य में कहा कि रात में टीम द्वारा किए गए प्रयासों के बावजूद आज सुबह फोगाट का वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था।    इससे पहले विनेश फोगाट ने विश्व की नंबर एक और टोक्यो 2020 की चैम्पियन जापान की पहलवान यू सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।...

August 7, 2024 2:47 PM

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा-   महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास भी भारत की जी-20 अध्यक्षता का एक अभिन्न अंग और सतत विकास के लिए अनिवार्य 

  विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा है कि भारतीय उद्योग परिसंघ-सी.आई.आई. और बिम्सटेक व्यापार मंच सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों, नीति निर्माताओं और विचारकों, उद्योग और शिक्षा जगत, व्यापार संघों और व्यक्तिगत निवेशकों के महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों को एक ही मंच पर ला रहा है।   नई दिल्ली में कल शिखर सम्मेलन में श्री मार्गेरिटा ने कहा कि वह इस तथ्य से भी प्रोत्साहित हैं कि महिलाओं को व्यापार की मुख्यधारा में लाना शिखर सम्मेलन की कार्यसूची का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...

August 7, 2024 3:13 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज न्यूजीलैंड के दो दिन के दौरे पर ऑकलैंड पहुंचीं, आठ साल बाद किसी राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड यात्रा 

  गवर्नर-जनरल डेम सिंडी किरो के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज न्यूजीलैंड के दो दिन के दौरे पर ऑकलैंड पहुंची। आठ साल बाद किसी राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड यात्रा होगी। 

August 7, 2024 2:28 PM

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा- भारत और अमरीका उन सभी क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं जो भविष्य की दिशा तय करेंगे

    अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि भारत और अमरीका उन सभी क्षेत्रों में एक साथ निवेश कर रहे हैं जो भविष्य की दिशा तय करेंगे। अमरीका के एक प्रमुख  दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित स्‍वतंत्र सम्पादकीय लेख में दोनों शीर्ष नेताओं ने बाइडेन प्रशासन की हिंद-प्रशांत केन्द्रित रणनीति को द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लिखा कि अमेरिका और भारत क्वाड के सदस्यों के रूप में सहयोग के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर जैसे ...

August 7, 2024 2:17 PM

बांग्लादेश : भारतीय उच्चायोग के गैर-जरूरी कर्मचारी और उनके परिवार स्वैच्छिक रूप से वाणिज्यिक उड़ान से भारत लौटे

  ढाका में भारतीय उच्चायोग के गैर-जरूरी कर्मचारी और उनके परिवार स्वैच्छिक रूप से वाणिज्यिक उड़ान से बांग्लादेश से भारत लौट आए हैं। सूत्रों ने बताया है कि भारतीय उच्‍चायोग में सभी राजनयिक मौजूद हैं और आयोग सामान्‍य कामकाज कर रहा है।