June 17, 2024 9:34 AM
भारत और अमरीका के बीच आज नई दिल्ली में शुरू होगी महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पहल पर दूसरी वार्षिक बैठक
भारत और अमरीका के बीच महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पहल पर दूसरी वार्षिक बैठक आज नई दिल्ली में शुरू होगी। दो दिन की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्य रूप से पिछले वर्ष 31 जनवरी को वाशिंगटन में हुई बैठक के दौरान विचार-विमर्श के दायरे में आई सभी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की जाएगी। इसमें तेजस मार्क-दो लड़ाकू विमानों के लिए जेट इंजन से संबंधित प्रौद्योगिकी ...